निकोलस पूरन ने किया सनराइजर्स का सूर्यास्त, लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

Image Source: India TV Hindi
27 मार्च, हैदराबाद में खेले गए आईपीएल मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। अपने घर में सबसे खतरनाक और विस्फोटक टीम मानी जाने वाली हैदराबाद लखनऊ के गेंदबाजों के सामने बेबस दिखाई दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने लखनऊ के सामने 191 का लक्ष्य रखा, जिसे मार्श और पूरन की पारियों की मदद से लखनऊ ने 17वें ओवर में ही पूरा कर लिया। लखनऊ के लिए मार्श ने 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। वहीं, पूरन ने 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली और अपनी टीम को पहली जीत दिलाई।
गुरुवार को आईपीएल के 6वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद अपनी होम कंडीशन का फायदा नहीं उठा पाई। अपने घर में सबसे खतरनाक और विस्फोटक मानी जाने वाली हैदराबाद लखनऊ के गेंदबाजों के सामने बिखर गई। जो टीम अपने घर में 250+ के स्कोर बनाने के लिए जानी जाती है, वही टीम लखनऊ के सामने 190 के स्कोर पर ही सिमट गई। टीम के लिए हेड ने 47(28), नीतीश रेड्डी ने 33(28), क्लासेन ने 26(17), अनिकेत ने 36(13) रन बनाए, जिसकी मदद से हैदराबाद ने लखनऊ के सामने 191 का लक्ष्य रखा। लखनऊ के लिए शार्दूल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया। शार्दूल की गेंदबाजी के आगे पूरी हैदराबाद टीम बिखर गई। लखनऊ की जीत में शार्दूल का बड़ा योगदान रहा, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ दिया गया। शार्दूल ने अपने 4 ओवर के कोटे में 34 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, आवेश, राठी, बिश्नोई, प्रिंस ने 1-1 विकेट झटका।
दूसरी पारी में 191 रन का पीछा करने उतरी लखनऊ ने शुरुआत से ही हैदराबाद के गेंदबाजों पर अटैक करना शुरू किया। टीम के लिए मार्श ने 52, पूरन ने 70, समद ने 22 रन बनाए और लक्ष्य को 17वें ओवर में ही पूरा कर लिया। कप्तान पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे। ऋषभ ने 15 गेंदों में 15 रन बनाए, उनका प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय है। हैदराबाद के लिए कमिंस ने 2 विकेट लिए और हर्षल पटेल, ज़म्पा, शमी ने 1-1 विकेट झटके। जीत के साथ लखनऊ ने 2 अंक अर्जित कर लिए हैं।
आज आईपीएल में महामुकाबला होने वाला है। किंग कोहली और महेंद्र सिंह धोनी आमने-सामने होंगे। चेपॉक में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत होगी। दोनों टीमें अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगी।
पॉइंट्स टेबल
टीम | मैच | जीत | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 1 | 1 | 2 | +2.137 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 2 | 1 | 2 | +0.963 |
पंजाब किंग्स | 1 | 1 | 2 | +0.550 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 1 | 1 | 2 | +0.493 |
दिल्ली कैपिटल्स | 1 | 1 | 2 | +0.371 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 2 | 1 | 2 | -0.128 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 2 | 1 | 2 | -0.308 |
मुंबई इंडियंस | 1 | 0 | 0 | -0.493 |
गुजरात टाइटन्स | 1 | 0 | 0 | -0.550 |
राजस्थान रॉयल्स | 2 | 0 | 0 | -1.882 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
National News5 June 2025बेंगलुरू में जीत का जश्न मातम में बदला, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की विक्ट्री परेड में भगदड़ — 11 की मौत, कई घायल
News4 June 2025खत्म हुआ 17 साल का इंतजार, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने जीता आईपीएल 2025 का टाइटल; चैंपियन बनने के बाद भावुक हुए विराट कोहली
Sports2 June 2025आईपीएल 2025: क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को पाँच विकेट से हराया
News30 May 2025आईपीएल 2025: आरसीबी ने बनाई फाइनल में अपनी जगह, क्वालीफायर 1 में पंजाब को दी मात