छावा फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज; विक्की कौशल निभाएंगे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार

Image Source: Amar Ujala
बुधवार, 22 जनवरी को छावा फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। यह फिल्म मराठा शासक और छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की जीवनी पर आधारित है। फिल्म MADDOCK FILMS के बैनर तले बनी है और इसे दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है, जो अपने “स्त्री यूनिवर्स” के लिए प्रसिद्ध हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज अभिनेता हैं। विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे, रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई का किरदार निभाएंगी, और अक्षय खन्ना मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्रेलर रिव्यू
ट्रेलर की शुरुआत में बताया जाता है कि दक्कन का शिव यानी छत्रपति शिवाजी महाराज अब नहीं रहे, और जल्द ही मराठों की जमीन पर भी मुगलों का राज होगा। आगे फिल्म के मुख्य किरदार को दिखाया जाता है, जिसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में शिवलिंग की पूजा करते हुए नजर आते हैं। संभाजी महाराज कहते हैं, “शेर नहीं रहा पर छावा अब भी जंगल में घूम रहा है।” छावा शेर के बच्चे को कहा जाता है—यहां शेर से तात्पर्य शिवाजी महाराज से है और छावा उनके पुत्र संभाजी महाराज से, जिनके संघर्ष पर यह फिल्म आधारित है।
ट्रेलर में आगे युद्ध के कई दृश्य दिखाए गए हैं। पूरे ट्रेलर में मुगल और मराठा संघर्ष को उजागर किया गया है। ट्रेलर में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में काफी प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। देखकर लगता है कि उन्होंने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है, और उनकी मेहनत ट्रेलर में साफ झलकती है।
अक्षय खन्ना भी औरंगजेब के किरदार में काफी अच्छे लग रहे हैं। अक्षय का लुक और उनका अभिनय उन्हें एक क्रूर शासक के तौर पर बखूबी पेश कर रहा है। फिल्म के ट्रेलर में कई एक्शन दृश्य दिखाए गए हैं, जो इसे मनोरंजन से भरपूर बनाते हैं।
फिल्म में संभाजी महाराज को शेर से लड़ते हुए दिखाया गया है, जो सी.जी.आई और वी.एफ.एक्स के रूप में काफी वास्तविक लगता है। ट्रेलर बॉलीवुड के लिए एक मजबूत संभावना दिखाता है। फिल्म के निर्देशक और कलाकारों पर भारत के एक महत्वपूर्ण इतिहास को दर्शकों के सामने सही तरीके से प्रस्तुत करने की बड़ी जिम्मेदारी है।
जब से ट्रेलर आया है, सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। अब देखना होगा कि जिस तरह फिल्म की हाइप बनी है, क्या यह फिल्म उस कसौटी पर खरी उतरती है। फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
छत्रपति संभाजी महाराज
छत्रपति संभाजी महाराज (संभाजी) (छत्रपति संभाजी राजे भोसले या शंभूछत्रपति; 1657-1689) मराठा सम्राट और छत्रपति शिवाजी महाराज के उत्तराधिकारी थे। उस समय मराठों के सबसे प्रबल शत्रु मुगल बादशाह औरंगजेब थे। बीजापुर और गोलकुंडा के शासन को खत्म करने में उनकी प्रमुख भूमिका रही। संभाजी राजे अपनी शौर्य और पराक्रम के लिए प्रसिद्ध थे।
संभाजी राजे ने अपने छोटे से शासनकाल में 210 युद्ध लड़े और खास बात यह रही कि उनकी सेना एक भी युद्ध में पराजित नहीं हुई। उनके पराक्रम से परेशान होकर औरंगजेब ने कसम खाई थी कि जब तक छत्रपति संभाजी राजे पकड़े नहीं जाएंगे, वह अपनी पगड़ी सिर पर नहीं रखेगा। 11 मार्च 1689 को औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज की बड़ी क्रूरता के साथ हत्या कर दी। (स्रोत: विकिपीडिया)
News India Official
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi3 July 2025तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी: दूसरा टेस्ट, पहला दिन – भारतीय टीम की अच्छी शुरुआत
Hindi25 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला, पाँच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड 1-0 से आगे
Hindi24 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट-1 चौथे दिन भारतीय टीम की वापसी; राहुल और पंत के शतक से भारतीय टीम की मजबूत स्थिति
Hindi23 June 2025तेंदुलकर–एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट–1 तीसरा दिन रहा मिला-जुला; भारतीय गेंदबाज बड़ी लीड का फायदा नहीं उठा पाए