आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने किया राजस्थान को चारों खाने चित

Image Source: India TV Hindi
1 मई, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराया। जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 7 मैचों में जीत के साथ मुंबई के 14 अंक हो गए हैं। मैच के हीरो रहे रिकल्टन, जिन्होंने 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने।
गुरुवार, आईपीएल के 50वें मुकाबले में मुंबई ने राजस्थान को चारों खाने चित कर दिया। टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मुंबई के लिए रोहित और रिकल्टन ने काफी अच्छी शुरुआत की। दोनों ओपनर्स ने तेजी से रन बटोरना शुरू किए। ओपनर्स के अलावा मिडल ऑर्डर ने भी मोमेंटम को बनाए रखा और टीम को 217 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। टीम के लिए रिकल्टन ने 61 रन बनाए, रोहित ने 53, सूर्या ने 48 और हार्दिक ने 48 रन बनाए। वहीं, राजस्थान के लिए तीक्ष्णा और पराग ने 1–1 विकेट लिए।
218 का पीछा करने उतरे राजस्थान के बल्लेबाज़ों ने मुंबई के सामने सरेंडर कर दिया। 218 का पीछा करने उतरी राजस्थान 117 रन पर ही सिमट गई। राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया। वहीं, मुंबई के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम को 100 रन से जीत दिलाई। टीम के लिए बोल्ट और कर्ण शर्मा ने 3–3 विकेट लिए, बुमराह ने 2 और हार्दिक ने 1 विकेट लिया।
आज नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
1. MI | 11 | 7 | 4 | 0 | 14 | +1.274 |
2. RCB | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.521 |
3. PBKS | 10 | 6 | 3 | 1 | 13 | +0.199 |
4. GT | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.748 |
5. DC | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.362 |
6. LSG | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
7. KKR | 10 | 4 | 5 | 1 | 9 | +0.271 |
8. RR (E) | 11 | 3 | 8 | 0 | 6 | -0.780 |
9. SRH | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -1.103 |
10. CSK(E) | 10 | 2 | 8 | 0 | 4 | -1.211 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम