आईपीएल 2025: डबल हेडर मुकाबले में मुंबई और बैंगलुरु ने मारी बाज़ी

Image Source: Hindi News
रविवार, 20 अप्रैल, आईपीएल में डबल हेडर मुकाबले खेले गए, जिसमें मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने जीत दर्ज की। पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेला गया, जिसमें आरसीबी ने 7 विकेट से मैच अपने नाम किया, वहीं दूसरा मुकाबला एल-क्लासिको, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई ने 9 विकेट से बाज़ी मारी।
पहला मुकाबला –
मुल्लानपुर, चंडीगढ़ में खेले गए आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर बैंगलुरु ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। पहली पारी में पंजाब के बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। कोई भी बल्लेबाज़ लंबा स्कोर नहीं कर पाया। टीम के लिए प्रियांस आर्या ने 22 रन, प्रभसिमरण ने 33, जोश इंग्लिश ने 29, शशांक ने 31 और जेन्सन ने 25 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से पंजाब 157 के स्कोर तक पहुंची। बैंगलुरु के लिए सूयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट लिए, वहीं शेफर्ड को एक विकेट मिला।
158 का पीछा करने उतरी बैंगलुरु के लिए चेज़ काफी आसान रहा। टीम के लिए कोहली ने 1 छक्के और 7 चौकों की मदद से 73 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने, पाडिकल ने 61, रजत पाटीदार ने 12 और जितेश ने 11 रन बनाए और 19वें ओवर में 7 विकेट रहते सफल रन चेज़ किया। पंजाब के लिए अर्शदीप, ब्रार, चहल ने 1-1 विकेट लिया।
दूसरा मुकाबला –
वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एल-क्लासिको में मुंबई इंडियंस ने बाज़ी मारी। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराया। टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। हमेशा की तरह चेन्नई की धीमी शुरुआत रही। चेन्नई पावर प्ले का फायदा नहीं उठा पाई। दुबे और जडेजा की पारी की मदद से टीम बोर्ड पर 176 रन ही लगा पाई, जिसे मुंबई ने आसानी से चेज़ कर लिया। चेन्नई के लिए राशिद ने 19 रन, आयुष म्हात्रे ने 32, जडेजा ने 53, दुबे ने 50 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए बुमराह ने 2 विकेट लिए, सेंटनर, अश्विनी कुमार, चाहर ने 1-1 विकेट लिए।
177 चेज़ करने उतरी मुंबई के लिए रोहित और रिकल्टन ने अच्छी शुरुआत की। अंत में सूर्या ने रोहित के साथ मिलकर 16वें ओवर में 9 विकेट रहते मैच अपने नाम किया। टीम के लिए रोहित ने 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से 76 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने, वहीं रिकल्टन ने 24 और सूर्या ने 68 रन बनाए। चेन्नई के लिए जडेजा को 1 विकेट मिला। जीत के साथ मुंबई के लिए ‘प्लेऑफ’ के दरवाज़े अभी भी खुले हुए हैं, वहीं अपनी 6वीं हार के बाद चेन्नई लगभग ‘प्लेऑफ’ से बाहर हो गई है।
आज आईपीएल का 39वां मुकाबला ईडन गार्डन, कोलकाता में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
GT | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | +0.984 |
DC | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | +0.589 |
RCB | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | +0.472 |
PBKS | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | +0.177 |
LSG | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | +0.088 |
MI | 8 | 4 | 4 | 0 | 8 | +0.483 |
KKR | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | +0.547 |
RR | 8 | 2 | 6 | 0 | 4 | -0.633 |
SRH | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -1.217 |
CSK | 8 | 2 | 6 | 0 | 4 | -1.392 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम