आईपीएल 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार तीसरी हार, कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स को 80 रन से हराया

Image Source: Bharat Express
3 अप्रैल, ईडन गार्डन, कोलकाता में खेले गए आईपीएल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट्स ने हैदराबाद के सामने 201 रन का बड़ा लक्ष्य रखा जिसे हैदराबाद चेज नहीं कर पाई और 120 रन पर ही सिमट गई। कोलकाता के लिए मैच विनर रहे वैभव अरोड़ा, जिन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने।
गुरुवार, आईपीएल के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से हराया। टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम के लिए रहाणे ने 38(27), रघुवंशी 50(32), अय्यर 60(29), रिंकू 32(17) रन की पारी खेली और अपनी टीम को 200 के स्कोर तक पहुंचाया। हैदराबाद के लिए शमी, कमिंस, हर्षल पटेल, अंसारी, मेंडिस ने 1-1 विकेट लिया।
201 का पीछा करने उतरी हैदराबाद का प्रदर्शन काफी खराब रहा। बल्लेबाजी में सबसे खतरनाक मानी जाने वाली टीम 201 के सामने मात्र 120 रन के स्कोर पर सिमट गई। टीम के लिए नीतीश रेड्डी, क्लासेन और मेंडिस के अलावा कोई और बल्लेबाज स्कोर नहीं कर पाया। टीम के टॉप ऑर्डर ने कोलकाता के गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर दिया। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा और वरुण ने 3-3 विकेट झटके, वहीं रसल ने 2 और हर्षित, नारायण ने 1-1 विकेट लिए।
आज आईपीएल का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतिजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
PBKS | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.485 |
DC | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.320 |
RCB | 3 | 2 | 1 | 0 | 4 | +1.149 |
GT | 3 | 2 | 1 | 0 | 4 | +0.807 |
KKR | 4 | 2 | 2 | 0 | 4 | +0.070 |
MI | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | +0.309 |
LSG | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.150 |
CSK | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.771 |
RR | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -1.112 |
SRH | 4 | 1 | 3 | 0 | 2 | -1.612 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम