आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया

Image Source: Hindustan
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले गए आईपीएल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हराया। 2 लगातार हार के बाद आखिरकार मुंबई ने अपनी पहली जीत दर्ज की। अपने ही घर में पहला मैच खेलने उतरी मुंबई ने अपनी सटीक गेंदबाजी से कोलकाता को खेल से पूरी तरह बाहर कर दिया। मुंबई के युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार ने अपनी गेंदबाजी से पूरे मैच को मुंबई के पक्ष में कर दिया। अश्विनी ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ दिया गया।
सोमवार, 31 मार्च को मुंबई में आईपीएल का 12वां मैच खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा। कोलकाता का कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। डिकॉक से लेकर रसेल तक कोई भी बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया, जिस कारण कोलकाता 116 के स्कोर पर सिमट गई। वहीं, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के लिए अश्विनी कुमार ने 4 विकेट लिए, दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए, जबकि बोल्ट, हार्दिक, पुथुर और सेंटनर ने 1-1 विकेट लिया।
117 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को चेज़ करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। टीम के लिए रोहित ने 13, रिकल्टन ने 62, विल जेक ने 16 और सूर्या ने 27 रन की पारी खेली और 13वें ओवर में ही चेज़ पूरा किया। कोलकाता के लिए रसेल ने 2 विकेट लिए।
आज आईपीएल का 13वां मुकाबला लखनऊ और पंजाब के बीच अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल
S. No. | टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
1. | RCB | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +2.266 |
2. | DC | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.320 |
3. | LSG | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.963 |
4. | GT | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.625 |
5. | PBKS | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.550 |
6. | MI | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | +0.309 |
7. | CSK | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.771 |
8. | SRH | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.871 |
9. | RR | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -1.112 |
10. | KKR | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -1.428 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम