आईपीएल 2025: पंजाब किंग्स ने जीता रोमांचक मैच, किंग्स ने किया इस सीज़न का सबसे कम स्कोर डिफेंड

Image Source: Khabri Media
15 अप्रैल, मुल्लानपुर क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रन से मात दी। एक लो स्कोर रोमांचक मैच को पंजाब ने गेंदबाज़ों की मदद से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स ने 111 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में कोलकाता 95 रन के स्कोर पर सिमट गई। पंजाब ने अपने गेंदबाज़ों के दम पर इस सीज़न का सबसे कम स्कोर डिफेंड किया और रोमांचक मैच को अपने नाम किया।
बुधवार, आईपीएल के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रन से हराया। टॉस जीतकर पंजाब ने बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया। पंजाब के ओपनर्स ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन के बीच 39 रन की तेज़ साझेदारी हुई। प्रियांश ने 12 गेंदों में 22 रन बनाए, वहीं प्रभसिमरन ने 15 गेंदों में 30 रन बनाए। अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद पंजाब रन गति को आगे नहीं बढ़ा पाया। टीम के लिए निहाल ने 10 रन, शशांक ने 18 और बर्टलेट ने 11 रन बनाए, जिसकी मदद से पंजाब किंग्स 111 रन के स्कोर तक पहुँच गई। कोलकाता के लिए हर्षित ने 3 विकेट झटके, वरुण और नारायण ने 2-2 विकेट लिए, वहीं वैभव और नॉर्टजे को 1-1 विकेट मिला।
कोलकाता के सामने 112 रन का आसान लक्ष्य था, पर कोलकाता के बल्लेबाज़ों ने आसान से लक्ष्य को पहाड़ जैसा बना लिया। रहाणे, रघुवंशी और रसेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ अपनी टीम के लिए स्कोर नहीं कर पाया। रहाणे ने 17 गेंदों में 17 रन बनाए, रघुवंशी ने 28 गेंदों में 37 रन बनाए और रसेल ने 11 गेंदों में 17 रन बनाए, पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स 16वें ओवर में 95 रन पर सिमट गई। पंजाब की जीत में सबसे बड़ा योगदान टीम के गेंदबाज़ों का रहा, जिसमें युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन सबसे ऊपर रहा। काफ़ी समय से अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे चहल ने सही समय पर अपनी फॉर्म पकड़ी। चहल ने अपने 4 ओवर के कोटे में 28 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिसमें रहाणे, रिंकू सिंह, रमनदीप और रघुवंशी शामिल थे। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। वहीं जेन्सन ने 3 विकेट लिए और अर्शदीप, मैक्सवेल, जेवियर ने 1-1 विकेट लिए।
आज अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
GT | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +1.081 |
DC | 5 | 4 | 1 | 0 | 8 | +0.899 |
RCB | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +0.672 |
PBKS | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +0.172 |
LSG | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | +0.086 |
KKR | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | +0.547 |
MI | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | +0.104 |
RR | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | -0.838 |
SRH | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | -1.245 |
CSK | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -1.276 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम