आईपीएल 2025: राजस्थान ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया

Image Source: Dynamite News
20 मई, अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 18वें ओवर में रन चेज को सफल बनाया और 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के हीरो रहे आकाश मधवाल, जिन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने। चेन्नई और राजस्थान पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं।
मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान को 6 विकेट से जीत मिली। टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। चेन्नई की शुरुआत काफी अच्छी रही। आयुष मात्रे ने अपनी टीम के लिए तेज रन बनाए। पावर प्ले में मिले मोमेंटम को चेन्नई आगे नहीं बढ़ा पाई। टीम का मिडल ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया। टीम के लिए आयुष ने 43 रन बनाए, ब्रेवीस ने 42, शिवम दुबे ने 39 और धोनी ने 16 रन की पारी खेली और चेन्नई के स्कोर को 187 तक पहुंचाया। राजस्थान के लिए मधवाल और युद्धवीर ने 3-3 विकेट झटके, तुषार और हसरंगा ने 1-1 विकेट लिया।
188 का पीछा करने उतरी राजस्थान को चेज में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। टीम के टॉप ऑर्डर ने अपने प्रदर्शन से जीत को लगभग तय कर दिया, बाकी का काम लोअर ऑर्डर ने पूरा किया। टीम के लिए जायसवाल ने 36 रन बनाए, वैभव ने 57, संजू ने 41, ध्रुव जुरेल ने 31 और हेटमायर ने 12 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। राजस्थान ने 18वें ओवर में रन चेज को सफल बनाया और 6 विकेट से मैच को अपने नाम किया।आज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें प्लेऑफ के आखिरी स्लॉट के लिए रेस में हैं।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतिज | पॉइंट्स | रन रेट |
GT[Q] | 12 | 9 | 3 | 0 | 18 | +0.795 |
RCB[Q] | 12 | 8 | 3 | 1 | 17 | +0.482 |
PBKS[Q] | 12 | 8 | 3 | 1 | 17 | +0.389 |
MI | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +1.156 |
DC | 12 | 6 | 5 | 1 | 13 | +0.260 |
KKR[E] | 13 | 5 | 6 | 2 | 12 | +0.193 |
LSG[E] | 12 | 5 | 7 | 0 | 10 | -0.506 |
SRH(E) | 12 | 4 | 7 | 1 | 9 | -1.005 |
RR[E] | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.549 |
CSK(E) | 13 | 3 | 10 | 0 | 6 | -1.030 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi25 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला, पाँच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड 1-0 से आगे
Hindi24 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट-1 चौथे दिन भारतीय टीम की वापसी; राहुल और पंत के शतक से भारतीय टीम की मजबूत स्थिति
Hindi23 June 2025तेंदुलकर–एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट–1 तीसरा दिन रहा मिला-जुला; भारतीय गेंदबाज बड़ी लीड का फायदा नहीं उठा पाए
Hindi22 June 2025इज़राइल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का बड़ा हमला