आईपीएल 2025: ‘प्लेऑफ’ की चौथी टीम हुई फाइनल, मुंबई इंडियंस ने किया टॉप चार के लिए क्वालिफाई

Image Source: Sports Yaari
21 मई वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 180 रन का स्कोर बनाया, जवाब में दिल्ली 121 रन पर ही सिमट गई। मैच के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 73 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने ‘प्लेऑफ’ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। आईपीएल 18 को अपनी चार ‘प्लेऑफ’ टीमें मिल चुकी हैं – गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस। सभी टीमों के 14 मुकाबले होने के बाद टॉप चार का फिनिशिंग ऑर्डर भी पता चल जाएगा।
बुधवार, आईपीएल का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया जिसमें मुंबई ने बाज़ी मारी। मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया और प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। बात मुकाबले की करें तो टॉस जीतकर दिल्ली ने गेंदबाजी का फैसला लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत धीमी रही, साथ ही मुंबई लगातार अपने विकेट भी गंवाती रही। टीम की पारी को सूर्या ने संभाला और अंतिम ओवर्स में महत्वपूर्ण रन जोड़े। टीम के लिए रिकल्टन ने 25 रन बनाए, जेक्स ने 21, सूर्या ने 73, तिलक ने 27, नमन धीयर ने 24 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को 180 तक पहुँचाया। मुंबई की पारी लड़खड़ा गई थी, पर छठे विकेट के लिए सूर्या और नमन के बीच बनी साझेदारी ने मुंबई की पारी को संभाल लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच 21 गेंदों में 57 रन की साझेदारी बनी जो आखिर में जीत का अंतर रहा। दिल्ली के लिए मुकेश ने 2 विकेट झटके, चमीरा, रहमान और कुलदीप ने 1-1 विकेट लिए।
181 का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही। दिल्ली के सभी बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे। टीम के लिए समीर रिज़वी ने 39, विपराज ने 20 और आशुतोष ने 18 रन की पारी खेली, इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट तक नहीं पहुँच पाया। मुंबई के गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया। मुंबई की गेंदबाजी 180 रन डिफेंड करने में सफल रही। टीम के लिए सैंटनर और बुमराह ने 3-3 विकेट लिए, वहीं बोल्ट, दीपक, जेक्स, कर्ण शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
आज गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतिज | पॉइंट्स | रन रेट |
GT[Q] | 12 | 9 | 3 | 0 | 18 | +0.795 |
RCB[Q] | 12 | 8 | 3 | 1 | 17 | +0.482 |
PBKS[Q] | 12 | 8 | 3 | 1 | 17 | +0.389 |
MI[ | 13 | 8 | 5 | 0 | 16 | +1.292 |
DC[E] | 13 | 6 | 6 | 1 | 13 | -0.019 |
KKR[E] | 13 | 5 | 6 | 2 | 12 | +0.193 |
LSG[E] | 12 | 5 | 7 | 0 | 10 | -0.506 |
SRH(E) | 12 | 4 | 7 | 1 | 9 | -1.005 |
RR[E] | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.549 |
CSK(E) | 13 | 3 | 10 | 0 | 6 | -1.030 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम