आईपीएल 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटन्स को 33 रन से हराया

Image Source: India Today
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटन्स को 33 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में गुजरात 202 रन पर ही सिमट गई। मैच के हीरो रहे मिचेल मार्श, जिन्होंने 8 छक्कों और 10 चौकों की मदद से शतक बनाया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने।
22 मई गुरुवार, अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को शानदार जीत मिली। बात मुकाबले की करें तो टॉस जीतकर गुजरात ने गेंदबाजी का फैसला लिया, जो बाद में उनके लिए गलत साबित हुआ। लखनऊ के ओपनिंग बल्लेबाजों ने गुजरात के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया। मार्श और मारक्राम ने आते ही गुजरात के गेंदबाजों पर अटैक करना शुरू किया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 59 गेंदों में 91 रन की साझेदारी बनाई। रही कसर निकोलस पूरन ने पूरी कर दी। पूरन और मार्श के बीच 121 रन की शानदार साझेदारी हुई, जिसकी मदद से लखनऊ ने 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए मार्श ने 117 रन बनाए, पूरन ने 56, मारक्राम ने 36 और पंत ने 16 रन की पारी खेली। वहीं गुजरात के लिए अर्शद और साई किशोर ने 1-1 विकेट लिए।
235 रन का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी रही। टीम के टॉप ऑर्डर ने अच्छा प्रदर्शन किया और स्कोर को टारगेट के नजदीक ले गए, पर मैच फिनिश नहीं कर पाए और 33 रन पीछे रह गए। टीम के लिए साई ने 21, शुभमन ने 33, रथरफोर्ड ने 38, शरुख खान ने 57 रन की पारी खेली। लखनऊ के लिए विलियम ने 3 विकेट झटके, आवेश खान और आयुष बडोनी ने 2-2 विकेट लिए, वहीं आकाश और शाहबाज ने 1-1 विकेट लिया।
आज आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतिज | पॉइंट्स | रन रेट |
GT[Q] | 13 | 9 | 4 | 0 | 18 | +0.602 |
RCB[Q] | 12 | 8 | 3 | 1 | 17 | +0.482 |
PBKS[Q] | 12 | 8 | 3 | 1 | 17 | +0.389 |
MI[Q] | 13 | 8 | 5 | 0 | 16 | +1.292 |
DC[E] | 13 | 6 | 6 | 1 | 13 | -0.019 |
KKR[E] | 13 | 5 | 6 | 2 | 12 | +0.193 |
LSG[E] | 13 | 6 | 7 | 0 | 12 | -0.337 |
SRH(E) | 12 | 4 | 7 | 1 | 9 | -1.005 |
RR[E] | 14 | 4 | 10 | 0 | 8 | -0.549 |
CSK(E) | 13 | 3 | 10 | 0 | 6 | -1.030 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi25 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला, पाँच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड 1-0 से आगे
Hindi24 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट-1 चौथे दिन भारतीय टीम की वापसी; राहुल और पंत के शतक से भारतीय टीम की मजबूत स्थिति
Hindi23 June 2025तेंदुलकर–एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट–1 तीसरा दिन रहा मिला-जुला; भारतीय गेंदबाज बड़ी लीड का फायदा नहीं उठा पाए
Hindi22 June 2025इज़राइल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का बड़ा हमला