आईपीएल 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने किया गुजरात टाइटन्स के सामने सरेंडर, 12 अंक के साथ गुजरात बनी टेबल टॉपर

Image Source: NDTV
12 अप्रैल, आईपीएल के 39वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रन से हराया। बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने कोलकाता के सामने 199 रन का लक्ष्य रखा जिसे कोलकाता पूरा नहीं कर पाई और 159 के स्कोर पर सिमट गई। छठी जीत के साथ गुजरात के 12 अंक हो गए हैं। अंक तालिका में गुजरात टाइटन्स पहले स्थान पर है। टूर्नामेंट में गुजरात ने काफी अच्छा खेल दिखाया है। गुजरात टाइटन्स टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदारी पेश कर रही है।
सोमवार, ईडन गार्डन्स, कोलकाता में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रन से हराया। बात मुकाबले की करें तो टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत काफी अच्छी रही। हमेशा की तरह गुजरात के टॉप ऑर्डर ने बड़े स्कोर किए। इस टूर्नामेंट में सबसे बेहतर टॉप ऑर्डर गुजरात टाइटन्स का रहा है। टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 3 छक्के और 10 चौकों की मदद से 90 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने, वहीं साई सुदर्शन ने 52, बटलर ने 41, शाहरुख़ खान ने 11 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 198 के स्कोर तक पहुंचाया। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, रसेल ने 1-1 विकेट लिए।
199 का पीछा करने उतरी कोलकाता ने गुजरात के गेंदबाज़ों के सामने सरेंडर कर दिया। कप्तान रहाणे के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ बड़ा स्कोर नहीं कर पाया। टीम के लिए नारायण ने 17, रहाणे ने 50, अय्यर ने 14, रिंकू ने 17, रसेल ने 21, रघुवंशी ने 27 रन की पारी खेली पर चेज़ को पूरा नहीं कर पाए और 159 रन पर सिमट गए। गुजरात के गेंदबाज़ों ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया। टीम के लिए प्रसिद्ध और राशिद ने 2-2 विकेट लिए, सिराज, इशांत, सुंदर, साई किशोर ने 1-1 विकेट लिया।
टूर्नामेंट में 52.12 के एवरेज के साथ 417 रन बनाकर साई सुदर्शन (गुजरात टाइटन्स) ने ऑरेंज कैप अपने नाम की है, वहीं 8 मैचों में 16 विकेट लेकर प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटन्स) ने पर्पल कैप अपने पास रखी है।
आज इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
1. GT | 8 | 6 | 2 | 0 | 12 | +1.104 |
2. DC | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | +0.589 |
3. RCB | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | +0.472 |
4. PBKS | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | +0.177 |
5. LSG | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | +0.088 |
6. MI | 8 | 4 | 4 | 0 | 8 | +0.483 |
7. KKR | 8 | 3 | 5 | 0 | 6 | +0.212 |
8. RR | 8 | 2 | 6 | 0 | 4 | -0.633 |
9. SRH | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -1.217 |
10. CSK | 8 | 2 | 6 | 0 | 4 | -1.392 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम