आईपीएल 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया

Image Source: Dainik Dehat
मंगलवार, अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 204 का स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली पूरा नहीं कर पाई और 14 रन से पीछे रह गई। मैच के हीरो रहे सुनील नारायण, जिन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके, साथ ही 16 गेंदों में 27 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
29 अप्रैल, आईपीएल का 48वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसमें कोलकाता ने 14 रन से बाज़ी मारी। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता के सभी बल्लेबाज़ों ने टीम के लिए अपना योगदान दिया और स्कोरबोर्ड पर 205 रन का लक्ष्य रखा। टीम के लिए गुरबाज ने 26, नारायण ने 27, रहाणे ने 26, रघुवंशी ने 44, रिंकू ने 36 और रसेल ने 17 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए स्टार्क ने 3, विपराज निगम और अक्षर ने 2–2 विकेट झटके।
चेज़ करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के लिए डुप्लेसिस ने 62 रन बनाए, अक्षर ने 43 और विपराज ने 38 रन की पारी खेली, पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और 205 के चेज़ में 14 रन से पीछे रह गए। कोलकाता के लिए नारायण ने 3 विकेट झटके, वरुण ने 2, रॉय, अरोड़ा और रसेल ने 1–1 विकेट लिया।
आज चेपॉक, चेन्नई में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
RCB | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.521 |
MI | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.889 |
GT | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.748 |
DC | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.362 |
PBKS | 9 | 5 | 3 | 1 | 11 | +0.177 |
LSG | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
KKR | 10 | 4 | 5 | 1 | 9 | +0.271 |
RR | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -0.349 |
SRH | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -1.103 |
CSK | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | -1.302 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम