आईपीएल 2025: गुजरात टाइटन्स की लगातार चौथी जीत, राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से दी मात

Image Source: Hindustan
9 अप्रैल 2025, आईपीएल के 23वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराया। टूर्नामेंट में चौथी जीत के साथ गुजरात टाइटन्स पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर पहुँच गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने राजस्थान के सामने 218 रन का लक्ष्य रखा, जिसे राजस्थान की टीम पूरा नहीं कर पाई और 159 रन पर सिमट गई।
बुधवार, नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान को 58 रन से हराया। टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। गुजरात की शुरुआत काफी अच्छी रही, शुभमन का विकेट गंवाने के बावजूद सुदर्शन और बटलर ने पारी को संभाला और तेज़ गति से रन बनाए। टीम के लिए सुदर्शन ने 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 82 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने, दूसरी ओर बटलर ने 36, शाहरुख़ खान ने 36, राहुल तेवतिया ने 24 रन बनाए और अपनी टीम को 217 के स्कोर तक पहुंचाया। वहीं राजस्थान के लिए तीक्षणा, देशपांडे ने 2-2 विकेट लिए, जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।
218 रन का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही। राजस्थान लगातार विकेट गंवाती रही। टीम के लिए सैमसन ने 41, पराग ने 26, हेटमायर ने 52 रन की पारी खेली पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। 218 रन के चेज़ में राजस्थान 58 रन से पीछे रह गई। गुजरात के गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया और राजस्थान के बल्लेबाजों को बांधकर रखा। टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट लिए, राशिद और साई किशोर ने 2-2 विकेट लिए, वहीं सिराज, अरशद खान, कुलवंत ने 1-1 विकेट झटके। 58 रन की जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में शीर्ष पर पहुँच गई है।
आज आईपीएल का 24वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर में खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल–
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
1. GT | 5 | 4 | 1 | 0 | 8 | +1.413 |
2. DC | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | +1.257 |
3. RCB | 4 | 3 | 1 | 0 | 6 | +1.015 |
4. PBKS | 4 | 3 | 1 | 0 | 6 | +0.289 |
5. LSG | 5 | 3 | 2 | 0 | 6 | +0.078 |
6. KKR | 5 | 2 | 3 | 0 | 4 | -0.056 |
7. RR | 5 | 2 | 3 | 0 | 4 | -0.733 |
8. MI | 5 | 1 | 4 | 0 | 2 | -0.010 |
9. CSK | 5 | 1 | 4 | 0 | 2 | -0.891 |
10. SRH | 5 | 1 | 4 | 0 | 2 | -1.629 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi25 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला, पाँच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड 1-0 से आगे
Hindi24 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट-1 चौथे दिन भारतीय टीम की वापसी; राहुल और पंत के शतक से भारतीय टीम की मजबूत स्थिति
Hindi23 June 2025तेंदुलकर–एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट–1 तीसरा दिन रहा मिला-जुला; भारतीय गेंदबाज बड़ी लीड का फायदा नहीं उठा पाए
Hindi22 June 2025इज़राइल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का बड़ा हमला