आईपीएल 2025: गुजरात ने जीता रोमांचक मैच, टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया

Image Source: Aaj Tak
वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया। बारिश की वजह से गुजरात के सामने डीएलएस स्कोर 19 ओवर में 147 रन का था, जिसे गुजरात ने आखिरी गेंद पर पूरा किया और 16 अंक के साथ पहले स्थान पर पहुँच गई है। मैच के हीरो रहे शुभमन गिल, जिन्होंने 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 43 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
मंगलवार को आईपीएल के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। मुंबई के बल्लेबाज़ मौके का फायदा नहीं उठा पाए। सूर्या और विल जेक्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ लंबा स्कोर नहीं बना पाया। टीम के लिए सूर्या ने 35 और विल जेक्स ने 53 रन की पारी खेली। कॉर्बिन बॉश की 27 रन की छोटी पारी की मदद से मुंबई इंडियंस का स्कोर 155 तक पहुँचा। गुजरात के गेंदबाज़ों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। सभी गेंदबाज़ों ने मुंबई के खिलाड़ियों को बांध कर रखा और बड़ा स्कोर बनाने नहीं दिया। टीम के लिए सिराज, अरशद, प्रसिद्ध, राशिद, गेराल्ड ने 1-1 विकेट लिया। वहीं साई किशोर ने 2 विकेट झटके।
दूसरी इनिंग में बारिश ने काफी खलल डाला। बारिश के कारण डीएलएस मेथड का इस्तेमाल किया गया और गुजरात के सामने नया स्कोर रखा गया। गुजरात को 19 ओवर में 147 रन की ज़रूरत थी। 147 का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत काफी धीमी रही। शुभमन और बटलर पारी को धीमी गति से आगे बढ़ा रहे थे, पर बटलर की पारी आगे नहीं बढ़ पाई और अश्विनी कुमार की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। बाकी की कसर बुमराह ने शुभमन और शाहरुख को आउट कर पूरी कर दी। बुमराह की क्लास के सामने गुजरात की टीम बिखरती जा रही थी, पर तेवतिया और कोट्ज़े ने मुंबई के मुँह से जीत छीन ली। अंतिम 6 गेंदों में गुजरात को 15 रन की ज़रूरत थी। मुंबई के लिए दीपक चाहर गेंदबाज़ी कर रहे थे। दीपक की पहली गेंद पर तेवतिया ने चौका मारा, दूसरी गेंद पर सिंगल, तीसरी गेंद पर कोट्ज़े ने छक्का लगाया, चौथी गेंद पर सिंगल लिया जिसे नो बॉल करार दिया गया, चौथी गेंद पर तेवतिया ने सिंगल लिया और स्कोर को बराबर किया। पाँचवीं गेंद पर कोट्ज़े ने अपना विकेट गंवा दिया। अंतिम गेंद पर 1 रन की ज़रूरत थी। अरशद ने आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर गुजरात को जीत दिलाई। टीम के लिए शुभमन ने 43, बटलर ने 30, रदरफोर्ड ने 28 रन, तेवतिया ने 11 रन और कोट्ज़े ने 12 रन बनाए। वहीं मुंबई के लिए दीपक ने 1 विकेट लिया, बोल्ट, बुमराह, अश्विनी ने 2-2 विकेट लिए।
आज ईडन गार्डन्स, कोलकाता में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे।
पॉइंट्स टेबल:
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
1. GT | 11 | 8 | 3 | 0 | 16 | +0.793 |
2. RCB | 11 | 8 | 3 | 0 | 16 | +0.482 |
3. PBKS | 11 | 7 | 3 | 1 | 15 | +1.376 |
4. MI | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +1.156 |
5. DC | 11 | 6 | 4 | 1 | 13 | +0.362 |
6. KKR | 11 | 5 | 5 | 1 | 11 | +0.249 |
7. LSG | 11 | 5 | 6 | 0 | 10 | -0.469 |
8. SRH (E) | 11 | 3 | 7 | 1 | 7 | -1.192 |
9. RR (E) | 12 | 3 | 9 | 0 | 6 | -0.718 |
10. CSK (E) | 11 | 2 | 9 | 0 | 4 | -1.117 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम
Hindi11 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: तीसरा टेस्ट – पहला दिन रहा दोनों टीमों के लिए मिला-जुला, इंग्लैंड का बेज़-बॉल बना ब्लॉक-बॉल