आईपीएल 2025: डबल हेडर मुकाबले में लखनऊ और गुजरात ने मारी बाज़ी

Image Source: Hindustan
शनिवार, 19 अप्रैल को आईपीएल में डबल हेडर मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसमें गुजरात ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ ने 2 रन से मैच अपने नाम किया।
पहला मुकाबला –
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर गुजरात ने गेंदबाजी का फैसला लिया। दिल्ली के सभी बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। टीम के लिए पोरेल ने 18, करुण नायर ने 31, राहुल ने 28, अक्षर ने 39, स्टब्स ने 31 और आशुतोष ने 37 रन बनाए और अपनी टीम को 203 के स्कोर तक पहुंचाया। गुजरात के लिए प्रसिद्ध ने 4 विकेट झटके, वहीं सिराज, अर्शद, इशांत, किशोर ने 1–1 विकेट लिए।
204 का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान शुभमन गिल का विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद सुदर्शन और बटलर ने अच्छी साझेदारी बनाई। बटलर ने 4 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 97 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। चेज़ में गुजरात का स्कोर जरूरी रन रेट के इर्द-गिर्द ही रहा। टीम के लिए सुदर्शन ने 36, बटलर ने 97, रदरफोर्ड ने 41 रन की पारी खेली। अंत में तेवतिया ने विनिंग 11 रन बनाए और 204 के चेज़ को 7 विकेट रहते ही पूरा किया। दिल्ली के लिए मुकेश और कुलदीप ने 1–1 विकेट लिए।
दूसरा मुकाबला –
सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम, जयपुर में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया। एक और क्लोज़ एनकाउंटर में राजस्थान ने सरेंडर कर दिया। पिछले मैच की तरह, अंतिम ओवर में 9 रन की जरूरत थी और एक बार फिर राजस्थान मैच फिनिश नहीं कर पाई और 2 रन से मैच गंवा बैठी। बात मुकाबले की करें तो टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लखनऊ ने शुरुआत में अपने बड़े बल्लेबाज़ों को गंवा दिया, पूरन और मार्श लंबा स्कोर नहीं बना पाए। वहीं, कप्तान पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे। टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को मारक्रम और बडोनी ने संभाला। लखनऊ के लिए मारक्रम ने 66, बडोनी ने 50 और अंत में समद ने 30 के फिनिशिंग टच की मदद से टीम का स्कोर 180 तक पहुंचा दिया। राजस्थान के लिए हसरंगा ने 2 विकेट लिए, वहीं देशपांडे, आर्चर और संदीप ने 1–1 विकेट लिया।
181 रन का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत काफी अच्छी रही। अपना डेब्यू कर रहे आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने एक प्रॉमिसिंग पारी खेली। वैभव ने 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 34 की छोटी पर इंपैक्टफुल पारी खेली। वैभव के साथ जयसवाल ने भी अपनी बाजुएं खोलीं और तेज रन बटोरे। दोनों के बीच 85 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। जयसवाल जब तक मैदान में मौजूद थे, तब तक राजस्थान के लिए चेज़ काफी आसान लग रहा था। 18वें ओवर में जयसवाल का विकेट गंवाने के बाद राजस्थान के बल्लेबाज़ों ने लखनऊ के सामने सरेंडर कर दिया। अंतिम ओवर में राजस्थान को 9 रन की जरूरत थी, जो आज के समय में आसानी से चेज़ किए जाते हैं, पर राजस्थान दूसरी बार अंतिम ओवर में आकर चोक कर गई और टीम को 2 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए जयसवाल ने 74 रन बनाए, वैभव ने 34, पराग ने 39 और हेटमायर ने 12 रन बनाए, पर चेज़ नहीं कर पाए। लखनऊ के लिए आवेश ने अंतिम ओवर में 9 रन डिफेंड किए, साथ ही 3 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं, मारक्रम और शार्दूल को 1–1 विकेट मिला।
आज संडे स्पेशल डबल हेडर मुकाबले में रिवेंज वीक की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरा मुकाबला एल क्लासिको—मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतिजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
GT | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | +0.984 |
DC | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | +0.589 |
PBKS | 7 | 5 | 2 | 0 | 10 | +0.308 |
LSG | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | +0.088 |
RCB | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | +0.446 |
KKR | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | +0.547 |
MI | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | +0.239 |
RR | 8 | 2 | 6 | 0 | 4 | -0.633 |
SRH | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -1.217 |
CSK | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -1.276 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम