आईपीएल 2025: डबल हेडर मुकाबलों में गुजरात और पंजाब की शानदार जीत, दोनों टीमों ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई

Image Source: India TV Hindi
18 मई रविवार, डबल हेडर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की। पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 209 रन पर ही सिमट गई। पंजाब किंग्स ने मुकाबले को 10 रन से जीता। वहीं दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19वें ओवर में 10 विकेट रहते सफलता से रन चेज़ पूरा किया। जीत के साथ दोनों टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली।
पहला मुकाबला –
सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम, जयपुर में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से मात दी। मैच के हीरो रहे हरप्रीत ब्रार, जिन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
बात मुकाबले की करें तो टॉस जीतकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पंजाब के लोअर ऑर्डर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से टीम का स्कोर 219 तक पहुँचा। टीम के लिए प्रभसिमरण ने 21 रन, वढेरा ने 70, श्रेयस ने 30, शशांक ने 59 और अजमतुल्ला ने 21 रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए तुषार ने 2 विकेट झटके, मफाका, पराग, मेधवाल ने 1-1 विकेट लिया।
220 का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत काफी अच्छी रही। यशस्वी और रघुवंशी ने अपनी टीम को तेज़ शुरुआत दी। दोनों के बीच 76 रन की शानदार साझेदारी हुई। पावर प्ले में राजस्थान के पास मोमेंटम था, पर आने वाले बल्लेबाज़ उस मोमेंटम को आगे नहीं बढ़ा पाए और राजस्थान 10 रन से पीछे रह गई। टीम के लिए यशस्वी ने 50 रन बनाए, वैभव ने 40, सैमसन ने 20, ध्रुव ने 53 रन की पारी खेली। पंजाब के लिए ब्रार ने 3 विकेट लिए, वहीं जेनसन और ओमरजाई ने 2-2 विकेट लिए।
दूसरा मुकाबला –
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स पर 10 विकेट से जीत दर्ज की। 200 रन के चेज़ को शुभमन और साई की जोड़ी ने बौना बना दिया। दोनों ने आसानी से स्कोर को चेज़ किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 199 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए राहुल ने शानदार शतक बनाया। राहुल ने 4 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 112 रन बनाए। साथ ही अभिषेक ने 30, अक्षर ने 25, स्टब्स ने 21 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए अर्शद, प्रसिद्ध, साई किशोर ने 1-1 विकेट लिए।
200 रन का पीछा करने उतरी गुजरात ने आसानी से रन चेज़ किया। टीम के लिए साई सुदर्शन ने शानदार शतक बनाया। साई ने 4 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 108 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं 7 छक्कों और 3 चौकों की मदद से शुभमन ने 93 रन की पारी खेली और अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। दिल्ली के सभी गेंदबाज़ गुजरात के सामने बेबस दिखाई दिए।
जीत के साथ पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है, वहीं आरसीबी पहले ही प्लेऑफ में पहुँच चुकी है। प्लेऑफ के अंतिम स्लॉट के लिए मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स रेस में बने हुए हैं।
आज आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल
S. No. | टीम | P | W | L | बेनतिज | पॉइंट्स | रन रेट |
1. | GT[Q] | 12 | 9 | 3 | 0 | 18 | +0.795 |
2. | RCB | 12 | 8 | 3 | 1 | 17 | +0.482 |
3. | PBKS | 12 | 8 | 3 | 1 | 17 | +0.389 |
4. | MI | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +1.156 |
5. | DC | 12 | 6 | 5 | 1 | 13 | +0.260 |
6. | KKR[E] | 13 | 5 | 6 | 2 | 12 | +0.193 |
7. | LSG | 11 | 5 | 6 | 0 | 10 | -0.469 |
8. | SRH(E) | 11 | 3 | 7 | 1 | 7 | -1.192 |
9. | RR[E] | 13 | 3 | 10 | 0 | 6 | -0.701 |
10. | CSK(E) | 12 | 3 | 9 | 0 | 6 | -0.992 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम