आईपीएल 2025: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली तीसरी जीत, सुपर किंग्स ने कोलकाता के प्ले-ऑफ का दरवाजा बंद किया

Image Source: IPL ticket
ईडन गार्डन, कोलकाता में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 180 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में चेन्नई ने 2 विकेट रहते लक्ष्य को पूरा किया। मैच के हीरो रहे नूर अहमद, जिन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने। चेन्नई ने टूर्नामेंट की अपनी तीसरी जीत दर्ज की, वहीं हार के बाद कोलकाता का प्ले ऑफ का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।
बुधवार को आईपीएल का 57वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। मुकाबले में चेन्नई ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम के लिए नारायण ने 26, अजिंक्य रहाणे ने 48, मनीष पांडे ने 36, रसल ने 38 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को 179 तक पहुंचाया। चेन्नई के लिए नूर ने 4 विकेट झटके, वहीं जडेजा और कंबोज को 1–1 विकेट मिला।
180 का पीछा करने उतरी चेन्नई ने शुरुआती विकेट जल्द ही गंवा दिए। एक बार फिर टीम के मिडल ऑर्डर ने पारी को संभाला। अपना डेब्यू कर रहे उर्विल पटेल ने 11 गेंदों में 31 रन की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 1 चौका शामिल था। वहीं जडेजा ने 19 रन, ब्रेविस ने तेज 52 रन, शिवम दुबे ने 45 और धोनी ने नाबाद 17 रन की पारी खेली और 180 के चेज़ को सफल बनाया। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने 3 विकेट झटके, वरुण और हर्षित राणा ने 2–2 विकेट लिए और मोईन ने 1 विकेट लिया।
आज धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे।
पॉइंट्स टेबल:
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
GT | 11 | 8 | 3 | 0 | 16 | +0.793 |
RCB | 11 | 8 | 3 | 0 | 16 | +0.482 |
PBKS | 11 | 7 | 3 | 1 | 15 | +1.376 |
MI | 12 | 7 | 5 | 0 | 14 | +1.156 |
DC | 11 | 6 | 4 | 1 | 13 | +0.362 |
KKR | 12 | 5 | 6 | 1 | 11 | +0.193 |
LSG | 11 | 5 | 6 | 0 | 10 | -0.469 |
SRH (E) | 11 | 3 | 7 | 1 | 7 | -1.192 |
RR (E) | 12 | 3 | 9 | 0 | 6 | -0.718 |
CSK (E) | 12 | 3 | 9 | 0 | 6 | -0.992 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम
Hindi11 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: तीसरा टेस्ट – पहला दिन रहा दोनों टीमों के लिए मिला-जुला, इंग्लैंड का बेज़-बॉल बना ब्लॉक-बॉल