दिल्ली की नई सीएम बनीं रेखा गुप्ता, शपथ समारोह में दिखा एनडीए का दम

WWW.NEWSINDIAOFFICIAL.COM
गुरुवार, 20 फरवरी को दिल्ली को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया। रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में रेखा गुप्ता की ताजपोशी की गई। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व और विधायक दल ने शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को अपना नेता चुना। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली, जिनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र सिंह शामिल थे।
चुनावी नतीजों के ग्यारह दिन बाद आखिरकार दिल्ली को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया। रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली में ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई दिनों तक सस्पेंस बना हुआ था। हर बार की तरह बीजेपी ने मुख्यमंत्री का नाम घोषित करने में काफी लंबा समय लिया। परंतु अंततः भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी।
मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में थे, जिनमें रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, पंकज सिंह, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल थे। परंतु भारतीय जनता पार्टी की पसंद रेखा गुप्ता रहीं। खबरों के मुताबिक, संघ (RSS) भी इस बार महिला मुख्यमंत्री के पक्ष में था। रेखा गुप्ता को संघ के निकट भी माना जाता है। इसलिए यह भी कहा जा सकता है कि रेखा गुप्ता, बीजेपी के साथ-साथ संघ की भी पसंद रहीं।
रामलीला मैदान में दिखाई दी एनडीए की ताकत
दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में शपथ ली। शपथ समारोह में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेता, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शपथ समारोह में शामिल हुए। चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण, एकनाथ शिंदे, अजित पवार, लल्लन सिंह और बीजेपी के सभी मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री शपथ समारोह में मौजूद थे।
कौन हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?
कैरियर का आरंभ
रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के साथ राजनीति में शामिल हुईं और 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष चुनी गईं। वह 1997 तक इस पद पर रहीं।
राजनीतिक कैरियर
वह तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की पूर्व मेयर हैं। वह 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव में विजयी हुई थीं। 2022 में बीजेपी ने उन्हें आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय के खिलाफ एमसीडी मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया था।
रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और इससे पहले वह भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली की महासचिव भी रह चुकी हैं।
उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया।
रेखा गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सदस्य भी रही हैं और उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की।
Keyword:
रेखा गुप्ता, दिल्ली सीएम, शपथ समारोह, एनडीए, बीजेपी, रामलीला मैदान, मुख्यमंत्री, विधानसभा चुनाव, प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी, संघ, आरएसएस, एमसीडी, शैली ओबेरॉय, शालीमार बाग, आम आदमी पार्टी, बंदना कुमारी, दक्षिण दिल्ली नगर निगम, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi25 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला, पाँच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड 1-0 से आगे
Hindi24 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट-1 चौथे दिन भारतीय टीम की वापसी; राहुल और पंत के शतक से भारतीय टीम की मजबूत स्थिति
Hindi23 June 2025तेंदुलकर–एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट–1 तीसरा दिन रहा मिला-जुला; भारतीय गेंदबाज बड़ी लीड का फायदा नहीं उठा पाए
Hindi22 June 2025इज़राइल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का बड़ा हमला