दिल्ली में BJP की सुनामी! AAP का सूपड़ा साफ, कांग्रेस फिर शून्य पर – जानिए किसे मिलेगी CM की कुर्सी?

Image Source: Swadesh News
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली सरकार में 27 साल बाद में शानदार एंट्री मारी है। 48 सीटों पर बहुमत पाकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का सफाया कर दिया है। वहीं, कांग्रेस हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर शून्य पर रही।
इस बार दिल्ली की जनता ने भाजपा की मुफ्त की रेवड़ी स्वीकार कर कर उसे दिल्ली को चमकाने का मौका दिया है।
वैसे, कहावत है कि राजनीति में संतुलन बनाए रखने और देश को निष्पक्ष रूप से संचालित करने के लिए विपक्ष का होना अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। केंद्र में पहले से भाजपा की सरकार है, और अब राजधानी दिल्ली ने भी भाजपा का ही स्वागत किया है, तो देखना होगा कि कही गई कहावत को बीजेपी कितना गलत या सही साबित करती है।
हालांकि, भाजपा ने अभी मुख्यमंत्री का चेहरा एलान नहीं किया है। यह भी देखने वाली बात है कि आखिर भाजपा किसे दिल्ली की गद्दी पर बैठने का मौका देगी। इस बार कई नामों की चर्चा है, कई फैक्टर्स पर विचार हो रहा है। देखना है कि भाजपा आलाकमान, भाजपा संसदीय दल बोर्ड किस पर मुहर लगाता है। दावेदारों की सूची बहुत लंबी है, जैसे – आशीष सूद, हरीश खुराना, वीरेंद्र सचदेवा, मोहन सिंह बिष्ट, परवेश साहिब सिंह, सतीश उपाध्याय, योगेंद्र चंदोलिया आदि। कई बड़े नाम हैं, जो कई बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं।
बहरहाल, मुख्यमंत्री का पद किसी को भी मिले, पर जनता की उम्मीदें भाजपा सरकार से हैं कि जो वादे आप सरकार पूरे नहीं कर पाई, वह पूरा करने की जिम्मेदारी बीजेपी की है। साथ ही, जो वादे भाजपा ने संकल्प पत्र में किए हैं, वे भी उन्हीं के कंधों पर सवार हैं।
उम्मीद है, भाजपा सरकार दिल्ली की पढ़ी-लिखी जनता को रुष्ट करने का साहस नहीं करेगी और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी।
News India Official
Team Profile
- News Writer & Columnist
- अंशिका गौड़, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से मास मीडिया में एम.ए. की छात्रा है। उन्होंने I.F.T.M विश्वविद्यालय, मोरादाबाद, उत्तर प्रदेश से स्नातक में पत्रकारिता, कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की।