52 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया; ओलंपिक 2024 में अन्य खेलों में भारत का प्रदर्शन-

Image Source: BoleIndia
ओलंपिक 2024 में 02 अगस्त को हुए कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने प्रदर्शन खेल दिखाया है। दिन की बड़ी खबर भारतीय हॉकी टीम का ऑस्ट्रेलिया को हराना रहा। ये जीत इतनी बड़ी इसीलिए है क्योंकि ये जीत 52 साल बाद मिली है। भारत ने 52 साल पहले ऑस्ट्रेलिया को हॉकी में हराया था। और अब 52 साल बाद पेरिस ओलंपिक में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उस इंतजार को खत्म किया।
कल हुए ग्रुप स्टेज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 के स्कोर से हराया। इसी के साथ भारत ने अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर खत्म किया है। भारत ने सुपर आठ में पहले ही अपनी जगह बना ली थी। भारत का सुपर आठ का मुकाबला पूल A की तीसरी टीम से होगा। हॉकी के अलावा शूटिंग में मनु भाकर ने एक बार फिर भारत के मेडल जीतने की उम्मीद बढ़ा दी है। मनु भाकर ने 25m एयर पिस्टल में फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले मनु भाकर एक ब्रॉन्ज सिंगल ईवेंट और एक ब्रॉन्ज मिक्स्ड ईवेंट में जीत चुकी हैं, उम्मीद है कि 25m में भी मनु भाकर भारत को मेडल जिताएंगी।
बैडमिंटन से भी भारत के लिए एक अच्छी खबर आई, लक्ष्य सेन जो अपना राउंड ऑफ 8 का मुकाबला खेल रहे थे, चाइनीज ताइपे के खिलाड़ी को हराकर लक्ष्य सेन ने सेमी फाइनल में अपनी जगह बना ली। लक्ष्य सेन ने चाइनीज ताइपे के चाउ टाइन को 19-21, 21-15, 21-12 के स्कोर से हराया। पहले सेट में चाउ ने लक्ष्य को 19-21 के स्कोर से मात दी थी। शुरुआत से चाउ, लक्ष्य पर हावी दिखाई दे रहे थे। पर पहला सेट हारने के बाद लक्ष्य ने अपनी मेंटल टफनेस को दिखाया, और अगले दोनों सेट जीत कर सेमी फाइनल का रास्ता तय किया। इसी के साथ लक्ष्य सेन ओलंपिक बैडमिंटन मेंस सिंगल के सेमी फाइनल में जगह बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
भारतीय टीम का 02 अगस्त का स्कोर कार्ड:
गोल्फ:
- मेंस सिंगल राउंड 2 एस. शर्मा: 25वां स्थान।
आर्चरी:
- मिक्स्ड ईवेंट, अंकित और धीरज ब्रॉन्ज मेडल हारे।
बैडमिंटन:
- लक्ष्य सेन ने राउंड ऑफ 8 में जीत हासिल की। जीत के साथ उन्होंने सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाई। सिंगल मेंस सेमी फाइनल में जगह बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने लक्ष्य। लक्ष्य ने भारतीय ओलंपिक इतिहास में अपना नाम दर्ज किया।
एथलेटिक्स:
- मेंस शॉट पुट में टी टूर ने 15वां स्थान प्राप्त किया।
- वुमन 5000m में पी. चौधरी ने 14वां स्थान प्राप्त किया।
रोइंग:
- मेंस सिंगल फाइनल में बलराज पँवार ने पाँचवां स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स:
- वुमन 5000m में ध्यानी ने 20वां स्थान प्राप्त किया।
हॉकी:
- पूल बी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया।
भारत के 03 अगस्त के ईवेंट्स:
गोल्फ:
- मेंस सिंगल राउंड 3 जी. भूलेर: 12.30 pm
शूटिंग:
- वुमन 25m पिस्टल फाइनल मनु भाकर: 1.00 pm
- मेंस स्कीट डे 2 नरुक: 12.30 pm
- वुमन स्कीट डे 1 ढीलों और माहेश्वरी: 12.30 pm
आर्चरी:
- वुमन सिंगल राउंड ऑफ 8 दीपिका कुमारी: 1.52 pm
- वुमन सिंगल राउंड ऑफ 8 बी. कौर: 2.05 pm
सैलिंग:
- रेस वुमन डिंगही कुमानन: 3.35 pm
- रेस मेंस डिंगही सरावणं: 3.50 pm
बॉक्सिंग:
- मेंस 71 kg सुपर 8 निशांत देव: 1.18 am
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi25 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला, पाँच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड 1-0 से आगे
Hindi24 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट-1 चौथे दिन भारतीय टीम की वापसी; राहुल और पंत के शतक से भारतीय टीम की मजबूत स्थिति
Hindi23 June 2025तेंदुलकर–एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट–1 तीसरा दिन रहा मिला-जुला; भारतीय गेंदबाज बड़ी लीड का फायदा नहीं उठा पाए
Hindi22 June 2025इज़राइल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का बड़ा हमला