हरियाणा विधानसभा चुनाव: जुलाना से चुनाव लड़ेंगी विनेश फोगाट

Image Source: Aaj Tak
भारतीय रेसलिंग में जाना-माना नाम विनेश फोगाट ने अपने जीवन की नई शुरुआत की है। विनेश फोगाट ने राजनीति में एंट्री ले ली है। विनेश हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ेंगी। हाल ही में विनेश और उनके साथी पहलवान और ओलिंपिक मेडलिस्ट बजरंग पुनिया कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने ही बीजेपी नेता और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे। बजरंग, विनेश के साथ कई पहलवानों ने मिलकर जंतर-मंतर पर बृजभूषण के खिलाफ आंदोलन किया था।
अब विनेश फोगाट अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने जा रही हैं। ओलिंपिक से वापस लौटने के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि विनेश फोगाट कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी। कुछ दिन पहले विनेश और बजरंग दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने गए थे। उस मुलाकात से यह बात स्पष्ट हो गई थी कि विनेश और बजरंग कांग्रेस में शामिल होंगे। बाद में दोनों पहलवानों ने केसी वेणुगोपाल की निगरानी में कांग्रेस की सदस्यता ली।
विनेश अपने ससुराल से लड़ेंगी चुनाव
कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा सीट पर उतारने का फैसला किया है। जुलाना, विनेश का ससुराल है। विनेश अपने राजनीतिक दंगल की शुरुआत अपने ससुराल से करने जा रही हैं। वैसे देखा जाए तो जुलाना सीट कांग्रेस के लिए काफी मुश्किल सीट है। पिछले कुछ समय से कांग्रेस जुलाना में अपनी जीत दर्ज नहीं कर पा रही है। विनेश को जुलाना से टिकट देना कांग्रेस की अच्छी रणनीति हो सकती है। विनेश का अपने ससुराल से चुनाव लड़ना उन्हें एक भावनात्मक लाभ देगा।
जुलाना में कांग्रेस का प्रदर्शन अभी तक रहा खराब
काफी समय से जुलाना सीट कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं रही है। कांग्रेस ने जुलाना सीट को 2005 में आखिरी बार जीता था। देखा जाए तो जुलाना सीट पर मुकाबला कड़ा होगा। इस सीट पर तीन पार्टियाँ अपनी दावेदारी पेश करेंगी। एक तरफ होंगे मौजूदा विधायक [जननायक जनता पार्टी] के अमरजीत ढांडा, जो मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस ने विनेश को दंगल में उतार कर एक बड़ा दांव खेला है। वहीं बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया है। इस बार जुलाना विधानसभा सीट पर सभी की नजर होगी। विनेश की एंट्री से जुलाना सीट अब वीआईपी सीट बन गई है।
2019 के नतीजों पर नजर डालें तो पहले स्थान पर जेजेपी के अमरजीत ढांडा 61,942 वोटों से चुनाव जीते थे। दूसरे स्थान पर 37,749 वोटों के साथ बीजेपी के परमिंदर सिंह थे। और तीसरे स्थान पर कांग्रेस के धर्मेंद्र सिंह रहे, जिन्हें मात्र 12,440 वोट मिले थे। जुलाना का दंगल कौन जीतेगा, यह विधानसभा चुनाव में पता चल जाएगा।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव का मतदान 5 अक्टूबर को एक ही चरण में होगा। चुनावों के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
National News5 June 2025बेंगलुरू में जीत का जश्न मातम में बदला, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की विक्ट्री परेड में भगदड़ — 11 की मौत, कई घायल
News4 June 2025खत्म हुआ 17 साल का इंतजार, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने जीता आईपीएल 2025 का टाइटल; चैंपियन बनने के बाद भावुक हुए विराट कोहली
Sports2 June 2025आईपीएल 2025: क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को पाँच विकेट से हराया
News30 May 2025आईपीएल 2025: आरसीबी ने बनाई फाइनल में अपनी जगह, क्वालीफायर 1 में पंजाब को दी मात