राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस: एक सम्मानजनक पर्व !

0
32073421956

Image Credits: Edristi

1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (World Doctor’s Day) के रूप में मनाया जाता हैं, यह दिन उन चिकित्सकों को समर्पित है जो हमारे स्वास्थ्य और कल्याण के रक्षक हैं। यह दिन हमें उनके समर्पण, मेहनत और उनके द्वारा समाज को दिए गए योगदान को याद दिलाता है। इसके अलावा, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति को सम्मानित करना और चिकित्सकों के महत्व को उजागर करना भी है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारे चिकित्सक समाज के सच्चे नायक हैं, जो अपने जीवन को जोखिम में डालकर हमें स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। वर्ष 2024, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की थीम है “हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स”। यह थीम डॉक्टरों द्वारा प्रतिदिन अपने अभ्यास में दिखाए जाने वाले समर्पण और करुणा तथा अपने जीवनकाल में लाखों लोगों की जान बचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देती है।

इतिहास- 

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुरुआत 1991 में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) द्वारा की गई थी। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में चिकित्सकों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना और उनकी मेहनत को सराहना था। दरअसल, 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में इसलिए चुना गया क्योंकि यह दिन प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री, डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि दोनों का दिन है। डॉ. रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और उनका निधन भी इसी दिन 1962 में हुआ था। 

डॉ. रॉय भारतीय चिकित्सा जगत के एक प्रमुख स्तंभ थे। उन्होंने अपनी चिकित्सा शिक्षा कोलकाता और लंदन में प्राप्त की। वह न केवल एक महान चिकित्सक थे, बल्कि एक प्रभावशाली शिक्षक और कुशल प्रशासक भी थे। इसके अलावा, डॉ. रॉय ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार हुआ जिसके चलते, वह भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष और भारतीय विज्ञान कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे।

महत्व-

चिकित्सक दिवस का महत्व केवल चिकित्सा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग को प्रभावित करता है। चिकित्सक न केवल रोगों का इलाज करते हैं, बल्कि वे स्वस्थ जीवन जीने के लिए आवश्यक परामर्श भी देते हैं। उनकी भूमिका महामारी के दौरान और भी महत्वपूर्ण हो गई था, जहां उन्होंने अपने जीवन को जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की थी।

इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें चिकित्सा जगत के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाती है। सेमिनार, वर्कशॉप, और सम्मान समारोहों का आयोजन होता है, जहां चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है। साथ ही, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों और निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का भी आयोजन किया जाता है।

अंत: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस न केवल चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि यह हमें उनके महत्वपूर्ण योगदान को समझने और सराहने का भी मौका देता है। 

Team Profile

Poonam Gupta
Poonam GuptaNews Writer
Poonam Gupta, hailing from Kanpur, Uttar Pradesh, is currently pursuing her graduation in Journalism and Mass Communication from Rama University. With a deep passion for creative writing and article writing, Poonam is dedicated to crafting engaging and impactful content. Her academic background, combined with her enthusiasm for storytelling, positions her as a promising talent in the field of journalism and media. Poonam's commitment to excellence and creativity shines through in every piece she writes.

Leave a Reply