प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस दौरा: मॉस्को में कई मुद्दों पर राष्ट्रपति पुतिन से की चर्चा

Image Credits: आजतक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे टर्म के पहले विदेशी दौरे पर रूस गए है। उनका रूस दौरा दो दिनों का है। आज प्रधानमंत्री मॉस्को में रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले। राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनो के बीच कई मुद्दों पर औपचारिक वार्ता हुई। दोनो देशों के बीच काफी पुरानी मित्रता है। इस द्विपक्षीय वार्ता से भारत के हितों को काफी फायदा होगा।
प्रधानमंत्री अपने द्विपक्षीय दौरे पर रूस में मौजूद है, जहाँ आज वह मॉस्को पहुंचे थे। इस दौरे पर पूरे विश्व की नजर है। पश्चिमी देश, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की इस मुलाकात पर अपनी आंखे गड़ाए हुए है। पुतिन से मुलाकात के बाद उन्होंने भारतीय डायसपोरा को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन से वार्ता में कई मुद्दों पर अपना पक्ष रखा, जिसमें:
- सर्वप्रथम प्रधान मंत्री ने रसिया की सेना में कार्यरत भारतीय सैनिकों के बारे में बात की। वे भारतीय जो यूक्रेन वार में रसिया की प्रथम पंक्ति में शामिल होते है। बताया गया है की इन भारतीयों को जबरन सेना में शामिल किया है। उस पर राष्ट्रपति पुतिन ने तुरंत जबरन सेना में भरती हुए भारतीयों को सेना से रीलीज कर उन्हें भारत भेजने की व्यवस्था करने का आदेश दिया।
- प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच भारत के लिए डिफेंस हथियारों पर समझोता हुआ।
- पीएम मोदी ने रसिया से कोरोना काल में सस्ता तेल आयात करने की भी बात कही। साथ ही युद्ध के दौरान विश्व बेन के बीच रसिया से उनकी करेंसी में तेल खरीदने पर दोनो देशों के बीच के रिश्तों के बारे में भी बताया।
- मोदी ने वार्ता में किसी भी तरह के आतंकवाद की निंदा की।
- मोदी ने यूक्रेन युद्ध पर कहा की किसी भी तरह के युद्ध से समाधान नहीं मिलता है। समाधान केवल शांति वार्ता से मिलता है।
- इसके अलावा भी कई मुद्दों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच वार्ता हुई और समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
- राष्ट्रपति पुतिन ने मेक इन इंडिया की तारीफ की।
प्रधान मंत्री मोदी का इंडियन डायसपोरा को भी सम्बोधित किया
राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने रसिया में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। इंडियन डायसपोरा को संबोधित करते हुए पीएम ने अपने पिछले 10 साल के कार्यकाल में लागू की गई स्कीम के बारे में बताया। उन्होंने कहा की आज जो भारत की विश्व में पहचान है वो भारत की 140 करोड़ जनता की वजह से है। आज विदेश में भारतीयों को जो मान सम्मान मिलता है उसका असली क्रेडिट भारतीय जनता को जाता है। अंत में उन्होंने कहा की अपने तीसरे टर्म में तीन गुना अधिक ताकत के साथ काम करूंगा।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का रसिया दौरा आज खत्म हो जाएगा। पीएम शाम को ऑस्ट्रिया के लिए रवाना होंगे।
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम
Hindi11 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: तीसरा टेस्ट – पहला दिन रहा दोनों टीमों के लिए मिला-जुला, इंग्लैंड का बेज़-बॉल बना ब्लॉक-बॉल