पेरिस ओलंपिक 2024 अपडेट्स, पीवी सिंधु हुई ओलंपिक से बाहर, भारत को हुआ एक मेडल का नुकसान

Image Source: IndiaTV
ओलंपिक 2024, 01 अगस्त को हुए ईवेंट्स में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं आई। भारत की स्टार खिलाड़ी और भारतीय कंटिनजेंट में मेडल की सबसे बड़ी दावेदार पीवी सिंधु राउंड ऑफ 16 में चाइना की खिलाड़ी से अपना मुकाबला हार गई। सिंधु की हार से भारत को बड़ा झटका लगा है। बैडमिंटन में भारत को सिंधु से एक मेडल की उम्मीद थी, पर सिंधु की हार से भारत को एक मेडल का नुकसान हुआ है। इसके अलावा भारत को हॉकी में भी बुरी खबर मिली। भारतीय टीम बेल्जियम से 2-1 से अपना मुकाबला हारी। वैसे भारतीय हॉकी टीम ने सुपर आठ के लिए पहले ही अपनी जगह बना ली है। कल की हार से भारत को अपने ग्रुप में रैंक का नुकसान हुआ। अगर भारत पहले या दूसरे स्थान पर खत्म करेगा तो सुपर आठ में उनका मुकाबला दूसरे ग्रुप की चौथे स्थान की टीम से होगा जो भारत के लिए अच्छा रहेगा।
भारत के 01 अगस्त के रिजल्ट:
- गोल्फ: मेंस सिंगल राउंड 1 एस शर्मा 29वें स्थान पर रहे।
- शूटिंग: मेंस 50m राइफल थ्री पोजिशन में स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- एथलेटिक्स:
वुमेन 20km वॉक में पी गोस्वामी 41वें स्थान पर रहीं।
मेंस 20km वॉक में वी सिंह ने 30वां स्थान प्राप्त किया। - बैडमिंटन:
वुमेन सिंगल राउंड ऑफ 16 में सिंधु को चाइना की बी.जे हे से 21-19, 21-14 से हार का सामना करना पड़ा।
मेंस डबल में चिराग-सात्विक की जोड़ी को राउंड 8 में मलेशिया की जोड़ी से 21-13, 21-14, 21-16 से हार का सामना करना पड़ा।
मेंस सिंगल राउंड ऑफ 16 में लक्ष्य सेन ने अपने ही देश के खिलाड़ी प्रणॉय को 21-12, 21-16 के स्कोर से हराया। लक्ष्य मेंस सिंगल में भारत की तरफ से सुपर आठ खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। - हॉकी:
भारतीय हॉकी टीम को ग्रुप स्टेज में बेल्जियम के हाथों 2-1 के स्कोर से हार मिली। भारतीय टीम पहले ही सुपर आठ के लिए अपनी जगह बना चुकी है। - आर्चरी: मेंस सिंगल राउंड ऑफ 32 पी जाधव को हार का सामना करना पड़ा।
- सेलिंग: रेस 1 वुमेन डिंघी एन कुमारी 6वें स्थान पर रहीं।
भारत के 02 अगस्त के ईवेंट्स:
- गोल्फ: मेंस सिंगल राउंड 2 एस शर्मा 12.30 pm
- रोइंग: फाइनल डी मेंस सिंगल बी पंवार 1.48 pm
- हॉकी: ग्रुप स्टेज पूल बी ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 4.45 pm
- आर्चरी: राउंड ऑफ 8 मिक्स्ड टीम भारत बनाम इंडोनेशिया 1.19 pm
- बैडमिंटन: लक्ष्य सेन मेंस सिंगल सुपर 8, 9.05 pm
- जूडो: वुमेन 78kg राउंड 32 टी मान 2.12 pm
- एथलेटिक्स:
हीट 1 वुमेन 5000m ऐ ध्यानी 9.40 pm
हीट 2 वुमेन 5000m पी चौधरी 10.06 pm
ग्रुप A मेंस शॉट पुट टी.टूर 11.40 pm - शूटिंग: वुमेन 25m पिस्टल ई. सिंह 12.30 pm
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम