डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता को मिली आईपीएल 2025 में पहली जीत, राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया

Image Source: Hindustan
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में आईपीएल का 6वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। कोलकाता ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया। मैच के हीरो रहे क्विंटन डिकॉक, जिन्होंने 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 97 रन बनाए। डिकॉक के 97 रन की मदद से कोलकाता ने 152 का लक्ष्य आसानी से चेज किया। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ दिया गया।
बुधवार, 26 मार्च को कोलकाता और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया। दोनों टीमें टूर्नामेंट का अपना दूसरा मुकाबला खेल रही थीं। दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत तलाश रही थीं, जिसमें कोलकाता को सफलता मिली।
बात मैच की करें तो टॉस जीतकर कोलकाता ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान की शुरुआत काफी खराब रही। संजू सैमसन जल्दी आउट हो गए, उसके बाद कोई भी खिलाड़ी तेज रन नहीं बना पाया। राजस्थान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। जायसवाल ने 29(24) रन बनाए, संजू ने 13(14), पराग ने 25(15), जूरेल ने 33(28) और अर्चर के 16 रन की मदद से राजस्थान 151 का छोटा स्कोर ही बना पाया।
कोलकाता की तरफ से वैभव, हर्षित, मोईन और वरुण ने 2-2 विकेट झटके, वहीं जॉनसन को 1 विकेट मिला। कोलकाता के सभी गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और राजस्थान को 151 के स्कोर पर रोक दिया।
152 का पीछा करने उतरी कोलकाता ने आसानी से रन चेज किया। टीम के लिए डिकॉक ने 97 रन की पारी खेली, कप्तान रहाणे ने 18 रन और रघुवंशी ने 22 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। राजस्थान के गेंदबाज छोटा स्कोर डिफेंड करने में नाकाम रहे। एकमात्र गेंदबाज हसरंगा को 1 विकेट से संतोष करना पड़ा।
मैच हारने के बाद राजस्थान आखिरी पायदान पर पहुँच गई है, वहीं कोलकाता ने जीत के साथ 2 अंक अर्जित कर लिए हैं।
पॉइंट्स टेबल
टीम | मैच में जीत | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|
सनराइजर्स हैदराबाद | 01p – 01w | 02 | +2.200 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 01p – 01w | 02 | +2.137 |
पंजाब किंग्स | 01p – 01w | 02 | +0.550 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 01p – 01w | 02 | +0.493 |
दिल्ली कैपिटल्स | 01p – 01w | 02 | +0.371 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 02p – 01w | 02 | -0.308 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 01p – 0w | 00 | -0.371 |
मुंबई इंडियंस | 01p – 0w | 00 | -0.493 |
गुजरात टाइटन्स | 01p – 0w | 00 | -0.550 |
राजस्थान रॉयल्स | 02p – 2L | 00 | -1.882 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi25 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला, पाँच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड 1-0 से आगे
Hindi24 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट-1 चौथे दिन भारतीय टीम की वापसी; राहुल और पंत के शतक से भारतीय टीम की मजबूत स्थिति
Hindi23 June 2025तेंदुलकर–एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट–1 तीसरा दिन रहा मिला-जुला; भारतीय गेंदबाज बड़ी लीड का फायदा नहीं उठा पाए
Hindi22 June 2025इज़राइल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का बड़ा हमला