चैंपियंस ट्रॉफी 2025: ऑस्ट्रेलिया ने किया आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़, जोश इंग्लिश के शतक से इंग्लैंड की उड़ी धज्जियां

Image Source: Republic Bharat
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हुआ आईसीसी टूर्नामेंट का सबसे बड़ा रन चेज़। ऑस्ट्रेलिया ने 356 का ऐतिहासिक रन चेज़ कर इंग्लैंड को पाँच विकेट से मात दी। ऐतिहासिक रन चेज़ के हीरो रहे जोश इंग्लिश, जिन्होंने 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से शानदार शतक बनाया। जोश इंग्लिश ने 86 गेंदों में 120 रन बनाकर इतिहास रचा, इंग्लिश आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इंग्लिश के अलावा शॉर्ट, लबुशेन, केरी, मैक्सवेल ने भी अपनी टीम के लिए रन बनाए और चेज़ को पूरा किया।
शनिवार, 22 फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ग्रुप B का मुकाबला खेला गया। दोनों टीमें टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला खेल रही थीं। पहले टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने अपनी पारी की शुरुआत सधी हुई की। 43 रनों पर अपने दो विकेट गंवाने के बाद डकेट और रूट ने पारी को संभाला। दोनों खिलाड़ियों के बीच 158 रनों की साझेदारी हुई, जिसमें डकेट ने 17 चौकों और 3 छक्कों की मदद से शानदार 165 रन बनाए, वहीं रूट ने 78 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। बटलर और अर्चर की छोटी पारियों की मदद से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 351 का बड़ा लक्ष्य रखा। इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से द्वारशिस ने 3 विकेट झटके, ज़ेम्पा और लबुशेन ने 2-2 विकेट लिए और मैक्सवेल को 1 विकेट मिला।
ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने हेड और स्मिथ जैसे दो बड़े खिलाड़ियों के विकेट जल्दी गंवा दिए। विकेट गिरने के बाद शॉर्ट और लबुशेन ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 95 रन की साझेदारी हुई, जिसमें शॉर्ट ने 48 और लबुशेन ने 47 रन बनाए। शॉर्ट ने 63 गेंदों में 48 और लबुशेन ने 47 रन बनाकर अपने विकेट गंवाए। उसके बाद केरी और इंग्लिश ने मोर्चा संभाला। जोश इंग्लिश ने आईसीसी टूर्नामेंट का सबसे तेज़ शतक जड़ा, तो वहीं केरी ने 69 रनों की शानदार पारी खेली। आखिर में मैक्सवेल के तेज़ 32(15) रनों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक रन चेज़ पूरा किया। इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड, अर्चर, कारसे, आदिल रशीद और लिविंगस्टोन ने 1-1 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया ने 356 रन का चेज़ कर टूर्नामेंट का अपना पहला मैच जीता, वहीं इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब रही।
कल के मैच के बाद दोनों ग्रुप की सभी टीमों के मैच हो चुके हैं, सभी टीमों ने 1-1 मैच खेल लिए हैं, जिसके बाद पॉइंट्स टेबल कुछ इस प्रकार है:
पॉइंट्स टेबल
ग्रुप A
टीम | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|
न्यूजीलैंड | 2 | +1.200 |
भारत | 2 | +0.408 |
बांग्लादेश | 0 | -0.408 |
पाकिस्तान | 0 | -1.200 |
ग्रुप B
टीम | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|
साउथ अफ्रीका | 2 | +2.140 |
ऑस्ट्रेलिया | 2 | +0.475 |
इंग्लैंड | 0 | -0.475 |
अफगानिस्तान | 0 | -2.140 |
23 फरवरी को आज महा मुकाबला होने वाला है। दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होने वाले हैं। आज भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला खेला जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला जीतकर आ रहा है, वहीं पाकिस्तान न्यूजीलैंड से हारकर दुबई पहुँचा है। मैच दोपहर 2:30 बजे दुबई स्टेडियम में खेला जाएगा।
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
News15 April 2025आईपीएल 2025: लगातार पांच हार के बाद चेन्नई को मिली अपनी दूसरी जीत, मैच में दिखा धोनी मैजिक
News14 April 2025आईपीएल 2025: आखिरकार मुंबई इंडियंस को मिली टूर्नामेंट की दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
News13 April 2025आईपीएल 2025: अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़ी पंजाब किंग्स, हैदराबाद ने किया ऐतिहासिक रन चेज़
Hindi11 April 2025के.एल. राहुल की क्लासिक इनिंग के चलते दिल्ली ने जीता अपना चौथा मुकाबला, बैंगलुरु को 6 विकेट से हराया