के.एल. राहुल की क्लासिक इनिंग के चलते दिल्ली ने जीता अपना चौथा मुकाबला, बैंगलुरु को 6 विकेट से हराया

Image Source: News24 Hindi
10 अप्रैल, आईपीएल में खेले गए 24वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को 6 विकेट से हराया। दिल्ली ने इस टूर्नामेंट में 4 मुकाबले खेले हैं और अपने सभी मुकाबले जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं बैंगलुरु अपने पिछले दोनों मुकाबले हारने के बाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। बात मुकाबले की करें तो बैंगलुरु ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 164 रन का लक्ष्य रखा, जिसे दिल्ली ने 18वें ओवर में 6 विकेट रहते पूरा किया। मैच के हीरो रहे लोकल बॉय के.एल. राहुल, जिन्होंने अपनी नई टीम दिल्ली के लिए शानदार पारी खेली और टीम को चौथी जीत दिलाई। राहुल ने 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 93 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
गुरुवार, चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को 6 विकेट से हराया। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलुरु को काफी अच्छी शुरुआत मिली। साल्ट और विराट ने पावर प्ले में 60+ रन जोड़े। बैंगलुरु की टीम पावर प्ले के मोमेंटम को आगे नहीं ले जा पाई और अपने विकेट गंवाती रही। टीम के लिए साल्ट ने 37 रन बनाए, विराट ने 22, पाटीदार ने 25, कुणाल ने 18, डेविड ने 37 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 163 के स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली के लिए विप्राज निगम और कुलदीप ने 2–2 विकेट लिए, वहीं मुकेश और मोहित शर्मा ने 1–1 विकेट झटके।
164 का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब हुई। दिल्ली ने पावर प्ले में अपने 3 विकेट गंवा दिए। एक तरफ से विकेट गिर रहे थे और दूसरी ओर राहुल एक छोर को मजबूती से पकड़े हुए थे। राहुल ने बढ़ते रन रेट के दबाव को झेला और पहले पोरेल के साथ 20 रन की साझेदारी बनाई, फिर अक्षर के साथ 28 की और अंत में स्टब्स के साथ 111 रन की साझेदारी के साथ अपनी टीम को जीत दिलाई। टीम के लिए राहुल ने 93 रन बनाए, अक्षर ने 15 और स्टब्स ने 38 रन की पारी खेली और 164 के चेज़ को 6 विकेट रहते पूरा किया। बैंगलुरु के लिए भुवि ने 2 विकेट लिए, दयाल और सुयश शर्मा ने 1–1 विकेट लिया।
आज आईपीएल का 25वां मुकाबला चेपॉक स्टेडियम, चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। ऋतुराज चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई की कमान संभालेंगे। देखना होगा कि क्या माही मैजिक एक बार फिर चलेगा।
पॉइंट्स टेबल:
टीम | P | W | L | NR | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
GT | 5 | 4 | 1 | 0 | 8 | +1.413 |
DC | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | +1.278 |
RCB | 5 | 3 | 2 | 0 | 6 | +0.539 |
PBKS | 4 | 3 | 1 | 0 | 6 | +0.289 |
LSG | 5 | 3 | 2 | 0 | 6 | +0.078 |
KKR | 5 | 2 | 3 | 0 | 4 | -0.056 |
RR | 5 | 2 | 3 | 0 | 4 | -0.733 |
MI | 5 | 1 | 4 | 0 | 2 | -0.010 |
CSK | 5 | 1 | 4 | 0 | 2 | -0.891 |
SRH | 5 | 1 | 4 | 0 | 2 | -1.629 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम