आईपीएल 2025: हसरंगा की फिरकी में फंसी चेन्नई की टीम, राजस्थान ने सुपर किंग्स को 6 रन से हराया

Image Source: ABP News
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेले गए आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हराया। राजस्थान ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की और 2 अंक अर्जित किए। वहीं, चेन्नई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान के लिए हसरंगा ने 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट लिए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। हसरंगा ने अपने प्रदर्शन से चेन्नई की कमर तोड़ दी।
आईपीएल के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने – सामने थे। राजस्थान ने चेन्नई को 6 रन से हराया। टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान की ओर से नीतीश राणा ने 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 81 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा, संजू ने 20, पराग ने 37 और शिमरन ने 19 रन बनाए, जिसकी मदद से राजस्थान ने चेन्नई के सामने 182 रन का लक्ष्य रखा। चेन्नई के लिए खलील, नूर और पथीराना ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अश्विन और जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।
182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। न तो टीम पावरप्ले का फायदा उठा पाई और न ही मिडल ओवर्स में रनगति बढ़ा सकी। टीम के लिए कप्तान ऋतुराज ने 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 63 रन की पारी खेली, जबकि जडेजा ने 32, शिवम दुबे ने 18 और धोनी ने 16 रन बनाए। इसके बावजूद चेन्नई 176 रन पर सिमट गई और टीम को अपने तीसरे मुकाबले में 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान के लिए हसरंगा ने 4 विकेट लिए, जबकि आर्चर और संदीप ने 1-1 विकेट चटकाया।
आज वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी।
अंक तालिका:
टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | अंक | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
1. RCB | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +2.266 |
2. DC | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.320 |
3. LSG | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.963 |
4. GT | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.625 |
5. PBKS | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.550 |
6. KKR | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | -0.308 |
7. CSK | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.771 |
8. SRH | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.871 |
9. RR | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -1.112 |
10. MI | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -1.163 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi25 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला, पाँच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड 1-0 से आगे
Hindi24 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट-1 चौथे दिन भारतीय टीम की वापसी; राहुल और पंत के शतक से भारतीय टीम की मजबूत स्थिति
Hindi23 June 2025तेंदुलकर–एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट–1 तीसरा दिन रहा मिला-जुला; भारतीय गेंदबाज बड़ी लीड का फायदा नहीं उठा पाए
Hindi22 June 2025इज़राइल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का बड़ा हमला