आईपीएल 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी हार, गुजरात टाइटंस ने ऑरेंज आर्मी को 7 विकेट से हराया

Image Source: Hindustan
6 अप्रैल, हैदराबाद में खेले गए आईपीएल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाज़ों ने टाइटंस के गेंदबाज़ों के सामने सरेंडर कर दिया। हैदराबाद की पूरी टीम 152 के स्कोर पर सिमट गई। वहीं, 153 के चेज़ को गुजरात ने काफी आसानी से पूरा किया। गुजरात ने 17वें ओवर में रन चेज़ किया और मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी जीत के साथ गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल पर शीर्ष पर पहुंच गई है।
रविवार को खेले गए आईपीएल के 19वें मुकाबले में गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। बल्लेबाज़ी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। टीम के टॉप ऑर्डर ने एक बार फिर फ्लॉप शो दिखाया। गुजरात के गेंदबाज़ों के सामने सभी बल्लेबाज़ों ने सरेंडर कर दिया। हैदराबाद के लिए अभिषेक ने 18, ईशान ने 17, नीतीश रेड्डी ने 31, क्लासेन ने 27, अनिकेत ने 18 और कमिंस ने 22 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से हैदराबाद 152 के स्कोर तक पहुंच पाई। वहीं, गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। दूसरी ओर प्रसिद्ध कृष्णा और साईं किशोर ने 2–2 विकेट लिए।
153 का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए रन चेज़ काफी आसान रहा। टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 61(43), वॉशिंगटन सुंदर ने 49(29), और रदरफोर्ड ने 35(16) रन की पारी खेली और 17वें ओवर में सफल रन चेज़ किया। हैदराबाद के लिए शमी ने 2 और कमिंस ने 1 विकेट लिया।
आज वानखेड़े, मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
DC | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | +1.257 |
GT | 4 | 3 | 1 | 0 | 6 | +1.031 |
RCB | 3 | 2 | 1 | 0 | 4 | +1.149 |
PBKS | 3 | 2 | 1 | 0 | 4 | +0.074 |
KKR | 4 | 2 | 2 | 0 | 4 | +0.070 |
LSG | 4 | 2 | 2 | 0 | 4 | +0.048 |
RR | 4 | 2 | 2 | 0 | 4 | -0.185 |
MI | 4 | 1 | 3 | 0 | 2 | +0.108 |
CSK | 4 | 1 | 3 | 0 | 2 | -0.891 |
SRH | 5 | 1 | 4 | 0 | 2 | -1.629 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi25 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला, पाँच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड 1-0 से आगे
Hindi24 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट-1 चौथे दिन भारतीय टीम की वापसी; राहुल और पंत के शतक से भारतीय टीम की मजबूत स्थिति
Hindi23 June 2025तेंदुलकर–एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट–1 तीसरा दिन रहा मिला-जुला; भारतीय गेंदबाज बड़ी लीड का फायदा नहीं उठा पाए
Hindi22 June 2025इज़राइल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का बड़ा हमला