आईपीएल 2025: श्रेयस अय्यर की धमाकेदार पारी, पंजाब ने जीता अपना पहला मैच, गुजरात को 11 रन से दी मात

Image Source: Oneindia Hindi
25 मार्च को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 11 रन से हराया। मैच में कई भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबको आकर्षित किया। पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या ने 23 गेंदों में 47 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। प्रियांश ने 200+ के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और टीम को अच्छी शुरुआत दी। दूसरी तरफ, किंग्स के पिछले सीज़न के हीरो शशांक सिंह ने भी 275 के स्ट्राइक रेट से 44 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी में पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाक ने अपने 3 ओवर के स्पेल में गुजरात के बल्लेबाजों को जकड़कर रखा, जिससे पंजाब को जीत मिली। वहीं, गुजरात की तरफ से युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली। अब तक इस आईपीएल में युवा खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला है, लेकिन अनुभवी खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं।
मैच के हीरो रहे श्रेयस अय्यर, जिन्होंने 9 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 97 रन की पारी खेली और टीम के लिए एक बड़ा लक्ष्य रखा। अय्यर की इस शानदार पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
मंगलवार को आईपीएल 2025 के पाँचवें मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 11 रन से हराया। टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की पारी की शुरुआत काफी अच्छी रही। युवा बल्लेबाज प्रियांश ने अपनी टीम के लिए तेज़ गति से रन जोड़े। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 230 के स्ट्राइक रेट से शानदार 97 रन बनाए, जबकि शशांक सिंह ने 16 गेंदों में तेज़ 44 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने भी 20 रन की छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली, जिसकी मदद से पंजाब ने गुजरात के सामने 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात के लिए साई किशोर ने 3 विकेट झटके, जबकि रबाडा और राशिद खान ने 1-1 विकेट लिए।
244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत काफी अच्छी रही। गुजरात ने हमेशा आवश्यक रन रेट के आस-पास ही रन बनाए। टीम के लिए साई सुदर्शन ने 74 रन की पारी खेली, वहीं शुभमन गिल ने 33(14), जोस बटलर ने 54(33) और रदरफोर्ड ने 46(28) रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। गुजरात की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 232 रन ही बना पाई।
पंजाब के गेंदबाज विजयकुमार वैशाक ने अपनी वाइड यॉर्कर से रदरफोर्ड और बटलर को बांधकर रखा, जिससे दोनों बल्लेबाज तेजी से स्कोर नहीं कर पाए और गुजरात को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के लिए अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए, जबकि जेन्सन और मैक्सवेल को 1-1 विकेट मिला।
आज आईपीएल का 6वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।
पंजाब और गुजरात के मैच के बाद सभी टीमों ने अपने-अपने 1-1 मैच खेल लिए हैं, जिसके बाद पॉइंट्स टेबल का हाल कुछ इस प्रकार है:
टीम | मैच में जीत | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|
सनराइजर्स हैदराबाद | 1 | 2 | +2.200 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 1 | 2 | +2.137 |
पंजाब किंग्स | 1 | 2 | +0.550 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 1 | 2 | +0.493 |
दिल्ली कैपिटल्स | 1 | 2 | +0.371 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 0 | 0 | -0.371 |
मुंबई इंडियंस | 0 | 0 | -0.493 |
गुजरात टाइटन्स | 0 | 0 | -0.550 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 0 | 0 | -2.137 |
राजस्थान रॉयल्स | 0 | 0 | -2.200 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi25 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला, पाँच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड 1-0 से आगे
Hindi24 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट-1 चौथे दिन भारतीय टीम की वापसी; राहुल और पंत के शतक से भारतीय टीम की मजबूत स्थिति
Hindi23 June 2025तेंदुलकर–एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट–1 तीसरा दिन रहा मिला-जुला; भारतीय गेंदबाज बड़ी लीड का फायदा नहीं उठा पाए
Hindi22 June 2025इज़राइल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का बड़ा हमला