आईपीएल 2025: शनिवार स्पेशल डबल हेडर में राजस्थान और दिल्ली ने मारी बाज़ी

0
आईपीएल 2025: शनिवार स्पेशल डबल हेडर में राजस्थान और दिल्ली ने मारी बाज़ी

Image Source: स्वदेश न्यूज़

शनिवार, 5 अप्रैल के डबल हेडर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने बाज़ी मारी। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उनके घर में मात दी, वहीं दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को हराया और पंजाब की विनिंग स्ट्रीक को तोड़ा।

दोपहर के मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया। टीम के लिए के.एल. राहुल ने 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 77 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। राहुल के अलावा पोरेल ने 33 रन बनाए, अक्षर ने 21, रिज़वी ने 20 और स्टब्स ने 24 रन की पारी खेली और चेन्नई के सामने 184 का लक्ष्य रखा। चेन्नई के लिए खलील ने 2 विकेट लिए, वहीं जडेजा, पथिराना और नूर ने 1–1 विकेट झटके।

184 रन का पीछा करने उतरी चेन्नई का टॉप ऑर्डर एक बार फिर फ्लॉप रहा। रचिन, कॉनवे और ऋतुराज अपनी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए। टीम के लिए विजय शंकर ने 69 रन की पारी खेली, शिवम दुबे ने 18 और धोनी ने 30 रन बनाए, पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। 184 के चेज़ में चेन्नई 25 रन से पीछे रह गई।

बात दूसरे मुकाबले की करें तो टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत काफी अच्छी रही। संजू और यशस्वी के बीच अच्छी साझेदारी हुई। टीम के लिए यशस्वी ने 67 रन बनाए, संजू ने 38, रियान पराग ने 43, हैटमायर ने 20 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से राजस्थान ने पंजाब के सामने 206 का लक्ष्य रखा। पंजाब के लिए फर्ग्युसन ने 2 विकेट लिए, अर्शदीप और जेनसन ने 1–1 विकेट झटके।

206 का पीछा करने उतरी पंजाब की पारी लड़खड़ा गई। कोई भी बल्लेबाज़ बड़ा स्कोर नहीं कर पाया और टीम 155 रन पर ही सिमट गई। पंजाब की टीम को 50 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनके रन रेट पर काफी बड़ा असर पड़ा। टीम के लिए प्रभसिमरन ने 17 रन बनाए, वढेरा ने 62, मैक्सवेल ने 30 रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए आर्चर ने 4 ओवर के कोटे में 25 रन देकर 3 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। वहीं संदीप और तीक्ष्णा ने 2–2 विकेट लिए।

आज आईपीएल का 19वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

पॉइंट्स टेबल

S. No.टीम             ड्रॉ पॉइंट्स रन रेट 
1.DC    3    3    0  0  6+1.257
2.RCB    3    2    1  0  4+1.149
3.GT    3    2    1  0  4+0.807
4.PBKS    3    2    1  0  4+0.074
5.KKR    4    2    2  0  4+0.070
6.LSG    4    2    2  0  4+0.048
7.RR    4    2    2  0  4-0.185
8.MI    4    1    3  0  2+0.108
9.CSK    4    1    3  0  2-0.891
10.SRH    4    1    3  0  2-1.612

Team Profile

Himanshu Sangliya
Himanshu SangliyaFreelance Journalist
Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.

Leave a Reply