आईपीएल 2025: वैभव के शतक ने गुजरात को किया चारों खाने चित्त, 35 गेंदों में शतक जड़कर वैभव ने रचा इतिहास

Image Source: नवजीवन
28 अप्रैल, सोमवार को आईपीएल में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 210 का लक्ष्य रखा जिसे राजस्थान ने 16वें ओवर में 8 विकेट रहते ही पूरा किया। मैच के हीरो रहे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने 11 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। 35 गेंदों में शतक जड़कर वैभव ने इतिहास बनाया। आईपीएल में सबसे कम उम्र के शतकवीर बने वैभव सूर्यवंशी।
सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया। टॉस जीतकर राजस्थान ने गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की शुरुआत काफी अच्छी रही। गिल और सुदर्शन ने अपनी टीम के लिए तेज़ रन बनाए। मिडल ओवर्स में भी गुजरात के बल्लेबाज़ों ने मोमेंटम को आगे बढ़ाया और अपनी टीम को 209 के बड़े स्कोर तक ले गए। टीम के लिए कप्तान गिल ने 84 की पारी खेली, सुदर्शन ने 39, बटलर ने 50 रन बनाए। राजस्थान के लिए तीक्ष्णा ने 2, आर्चर और संदीप ने 1–1 विकेट लिया।
210 का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत धमाकेदार रही। अपना पहला आईपीएल खेल रहे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के गेंदबाज़ों को आड़े हाथों लिया। वैभव ने 11 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली। उनके साथी ओपनर जयसवाल ने भी अपना रोल बखूबी निभाया और 70 रन की नाबाद पारी खेली, वहीं कप्तान रियान पराग ने भी नाबाद 32 रन बनाए और चेज़ को सफल बनाया। राजस्थान ने 210 के बड़े चेज़ को 16वें ओवर में 8 विकेट रहते पूरा किया और मैच अपने नाम किया।
आज अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
RCB | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.521 |
MI | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.889 |
GT | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.748 |
DC | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.482 |
PBKS | 9 | 5 | 3 | 1 | 11 | +0.177 |
LSG | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
KKR | 9 | 3 | 5 | 1 | 7 | +0.212 |
RR | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -0.349 |
SRH | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -1.103 |
CSK | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | -1.302 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
National News5 June 2025बेंगलुरू में जीत का जश्न मातम में बदला, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की विक्ट्री परेड में भगदड़ — 11 की मौत, कई घायल
News4 June 2025खत्म हुआ 17 साल का इंतजार, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने जीता आईपीएल 2025 का टाइटल; चैंपियन बनने के बाद भावुक हुए विराट कोहली
Sports2 June 2025आईपीएल 2025: क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को पाँच विकेट से हराया
News30 May 2025आईपीएल 2025: आरसीबी ने बनाई फाइनल में अपनी जगह, क्वालीफायर 1 में पंजाब को दी मात