आईपीएल 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हराया

Image Source: Hindustan
चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम, बैंगलुरु में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को 11 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलुरु ने 205 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसे राजस्थान की टीम पूरा नहीं कर पाई और 194 रन पर सिमट गई। मैच के हीरो रहे जोश हेजलवुड, जिन्होंने 4 ओवर्स में 33 रन देकर 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
24 अप्रैल, गुरुवार, आईपीएल के 42वें मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को 11 रन से हराया। टॉस जीतकर राजस्थान ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बैंगलुरु के बल्लेबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया और स्कोरबोर्ड पर 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए साल्ट ने 26, विराट ने 70, पडिक्कल ने 50, टीम डेविड ने 23, जितेश ने 20 रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए संदीप ने 2 विकेट झटके, वहीं हसरंगा और आर्चर ने 1–1 विकेट लिए।
206 का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत काफी अच्छी रही। वैभव और जयसवाल ने टीम के लिए तेजी से रन बटोरे। मिडल ऑर्डर ने भी स्कोरबोर्ड पर कुछ रन जोड़े, पर चेज़ को सफल नहीं बना पाए। राजस्थान को 12 गेंदों में 17 रन की जरूरत थी, मैच लगभग राजस्थान के हाथों में था, पर 19वें ओवर में हेजलवुड ने मात्र 2 रन देकर 2 विकेट निकाले और मैच को पूरी तरह आरसीबी के पक्ष में कर दिया। राजस्थान चेज़ नहीं कर पाई और 11 रन से पीछे रह गई। टीम के लिए जयसवाल ने 49, वैभव ने 16, पराग ने 22, नीतीश ने 28, ध्रुव ने 47, हेटमायर ने 12, शिवम ने 12 रन बनाए। आरसीबी के लिए हेजलवुड ने 4 विकेट झटके, क्रुणाल ने 2 और भुवी, दयाल ने 1–1 विकेट लिए।
आज आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होने वाले हैं।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
GT | 8 | 6 | 2 | 0 | 12 | +1.104 |
DC | 8 | 6 | 2 | 0 | 12 | +0.657 |
RCB | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | +0.472 |
MI | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | +0.673 |
PBKS | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | +0.177 |
LSG | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | -0.054 |
KKR | 8 | 3 | 5 | 0 | 6 | +0.212 |
RR | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | -0.625 |
SRH | 8 | 2 | 6 | 0 | 4 | -1.361 |
CSK | 8 | 2 | 6 | 0 | 4 | -1.392 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम