आईपीएल 2025: मुंबई की लगातार दूसरी हार, गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराया

Image Source: Bharat 24
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले गए गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मुकाबले में टाइटंस ने 5 बार के चैंपियंस को 36 रनों से हराया। मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी हार है। वहीं, गुजरात को टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत मिली, जिसके साथ उन्होंने 2 अंक अर्जित किए। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने।
शनिवार को आईपीएल के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया। टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने मुंबई के सामने 197 रन का लक्ष्य रखा, जिसे मुंबई के बल्लेबाज पूरा नहीं कर पाए और 160 रन पर ही सिमट गए।
गुजरात के लिए एक बार फिर साई सुदर्शन ने रन बनाए। साई ने 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल ने 38(27), बटलर ने 39(24), और रदरफोर्ड ने 18 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से गुजरात 196 रन का स्कोर खड़ा कर पाई। मुंबई के लिए हार्दिक ने 2 विकेट लिए, जबकि बोल्ट, चाहर, मुजीब और राजू ने 1-1 विकेट लिया।
197 रन का पीछा करने उतरी मुंबई के बल्लेबाज़ों का फ्लॉप शो जारी रहा। टीम के लिए तिलक वर्मा ने 39 और सूर्यकुमार यादव ने 48 रन बनाए, इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं कर पाया। गुजरात के गेंदबाजों के सामने मुंबई 160 रन पर ही सिमट गई। टीम के लिए प्रसिद्ध और सिराज ने 2-2 विकेट लिए, जबकि साई और रबाड़ा ने 1-1 विकेट झटके।
आज ‘संडे स्पेशल’ डबल हेडर मुकाबले हैं। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (विशाखापत्तनम) और दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (गुवाहाटी) के बीच खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल
S. No. | Team | M | W | L | NRR | Pts | Last 5 Matches |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | RCB | 2 | 2 | 0 | +2.266 | 4 | 🟢🟢⚪⚪⚪ |
2 | LSG | 2 | 1 | 1 | +0.963 | 2 | 🔴🟢⚪⚪⚪ |
3 | GT | 2 | 1 | 1 | +0.625 | 2 | 🔴🟢⚪⚪⚪ |
4 | PBKS | 1 | 1 | 0 | +0.550 | 2 | 🟢⚪⚪⚪⚪ |
5 | DC | 1 | 1 | 0 | +0.371 | 2 | 🟢⚪⚪⚪⚪ |
6 | SRH | 2 | 1 | 1 | -0.128 | 2 | 🟢🔴⚪⚪⚪ |
7 | KKR | 2 | 1 | 1 | -0.308 | 2 | 🔴🟢⚪⚪⚪ |
8 | CSK | 2 | 1 | 1 | -1.013 | 2 | 🟢🔴⚪⚪⚪ |
9 | MI | 2 | 0 | 2 | -1.163 | 0 | 🔴🔴⚪⚪⚪ |
10 | RR | 2 | 0 | 2 | -1.882 | 0 | 🔴🔴⚪⚪⚪ |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम