आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया

Image Source: Aaj Tak
17 अप्रैल, वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया। जीत के साथ मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी बनी हुई हैं। वहीं सनराइजर्स के लिए आगे का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है। बात मुकाबले की करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 163 रन का लक्ष्य रखा, जवाब में मुंबई ने 19वें ओवर में 4 विकेट रहते लक्ष्य पूरा किया।
गुरुवार, आईपीएल का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर मुंबई ने गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद, मुंबई के सामने बड़ा लक्ष्य नहीं रख पाई। टीम के लिए अभिषेक ने 40 रन बनाए, हेड ने 28, नीतीश ने 19, क्लासेन ने 37, अनिकेत ने 18 रन बनाए और अपनी टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई के लिए जैक्स ने 2 विकेट लिए, हार्दिक, बुमराह, बोल्ट ने 1–1 विकेट लिया।
163 का पीछा करने उतरी मुंबई को रोहित और रिकल्टन ने अच्छी शुरुआत दी। मिडल ऑर्डर ने भी चेज़ में अपनी भूमिका बखूबी निभाई और टीम को जीत दिलाई। टीम के लिए रिकल्टन ने 31, रोहित ने 26, जैक्स ने 36, सूर्या ने 26, तिलक ने 21, हार्दिक ने 21 रन बनाए। हैदराबाद के लिए कमिंस ने 3 विकेट झटके, मलिंगा ने 2 और हर्षल ने 1 विकेट लिया।
आज आईपीएल का 34वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम, बैंगलुरु में खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतिजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
DC | 6 | 5 | 1 | 0 | 10 | +0.744 |
GT | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +1.081 |
RCB | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +0.672 |
PBKS | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +0.172 |
LSG | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | +0.086 |
KKR | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | +0.547 |
MI | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | +0.239 |
RR | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -0.714 |
SRH | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -1.217 |
CSK | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -1.276 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi25 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला, पाँच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड 1-0 से आगे
Hindi24 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट-1 चौथे दिन भारतीय टीम की वापसी; राहुल और पंत के शतक से भारतीय टीम की मजबूत स्थिति
Hindi23 June 2025तेंदुलकर–एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट–1 तीसरा दिन रहा मिला-जुला; भारतीय गेंदबाज बड़ी लीड का फायदा नहीं उठा पाए
Hindi22 June 2025इज़राइल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का बड़ा हमला