आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 12 रन से हराया

Image Source: Hindustan
7 अप्रैल को खेले गए आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया। जीत के साथ बैंगलुरु अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुँच गई है। वहीं अपनी चौथी हार के साथ पाँच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 8वें स्थान पर है। बात मुकाबले की करें तो बैंगलुरु ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई के सामने 222 रन का बड़ा टारगेट रखा। जवाब में मुंबई 209 रन पर ही सिमट गई।
सोमवार को वानखेडे स्टेडियम में आईपीएल का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच खेला गया। मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 12 रन से मात दी। टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। आरसीबी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी की मदद से स्कोरबोर्ड पर 222 का बड़ा लक्ष्य रखा। टीम के लिए कोहली ने 67 [42], पडिकल ने 37 [22], पटीदार ने 64 [32], जिटेश शर्मा ने 40 [19] रन की पारी खेली। पटीदार ने 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 64 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। मुंबई के लिए बोल्ट और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए, वहीं पुथुर को 1 विकेट मिला।
222 का पीछा करने उतरी मुंबई ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। कोई भी बल्लेबाज़ बड़ा स्कोर नहीं कर पाया। टीम के लिए रोहित ने 17 रन बनाए, रिकल्टन ने 17, जेक्स ने 22, सूर्या ने 28, तिलक ने 56, हार्दिक ने 42 रन बनाए पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और मुंबई 222 के चेज़ में 12 रन से पीछे रह गई। आरसीबी के लिए भुवि ने 1, हेज़लवुड और दयाल ने 2-2 और क्रुणाल ने 4 विकेट झटके।
आज आईपीएल में डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला मुल्लानपुर, न्यू चंडीगढ़ में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
DC | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | +1.257 |
GT | 4 | 3 | 1 | 0 | 6 | +1.031 |
RCB | 4 | 3 | 1 | 0 | 6 | +1.015 |
PBKS | 3 | 2 | 1 | 0 | 4 | +0.074 |
KKR | 4 | 2 | 2 | 0 | 4 | +0.070 |
LSG | 4 | 2 | 2 | 0 | 4 | +0.048 |
RR | 4 | 2 | 2 | 0 | 4 | -0.185 |
MI | 5 | 1 | 4 | 0 | 2 | -0.010 |
CSK | 4 | 1 | 3 | 0 | 2 | -0.891 |
SRH | 5 | 1 | 4 | 0 | 2 | -1.629 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi25 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला, पाँच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड 1-0 से आगे
Hindi24 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट-1 चौथे दिन भारतीय टीम की वापसी; राहुल और पंत के शतक से भारतीय टीम की मजबूत स्थिति
Hindi23 June 2025तेंदुलकर–एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट–1 तीसरा दिन रहा मिला-जुला; भारतीय गेंदबाज बड़ी लीड का फायदा नहीं उठा पाए
Hindi22 June 2025इज़राइल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का बड़ा हमला