आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट की तीसरी हार, लखनऊ के हाथों मुंबई की 12 रनों से हार

Image Source: Hindustan
4 अप्रैल, एकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेले गए आईपीएल मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने मुंबई के सामने 204 रन का टारगेट रखा, जिसे मुंबई इंडियंस पूरा नहीं कर पाई और 20 ओवर्स में 191 रन पर ही सिमट गई। लखनऊ के लिए दिग्वेश सिंह राठी ने 4 ओवर के कोटे में 21 रन देकर 1 विकेट लिया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने।
शुक्रवार, आईपीएल का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। लखनऊ ने मुंबई को 12 रनों से मात दी। टॉस जीतकर मुंबई ने लखनऊ को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। लखनऊ के लिए मार्श और मारक्रम ने अच्छी शुरुआत की और अंत में बडोनी और मिलर ने अच्छा फिनिश किया, जिससे लखनऊ 203 का बड़ा स्कोर खड़ा कर पाई। टीम के लिए मार्श ने 60 रन बनाए, मारक्रम ने 53, बडोनी ने 30 और मिलर ने 27 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे। वहीं, मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या ने अपना पंजा खोला। हार्दिक ने 4 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट लिए, पुथुर, अश्विनी, बोल्ट ने 1–1 विकेट लिया।
204 रन का पीछा करने उतरी मुंबई ने शुरुआती विकेट गंवा दिए। पारी को रमंधीर और सूर्यकुमार यादव ने संभाला। मिडल ओवर्स में तिलक वर्मा की धीमी पारी के कारण मुंबई चेज़ में गति नहीं दे पाई, जिसका खामियाजा अंत के ओवर्स में भुगतना पड़ा और मुंबई चेज़ में 12 रनों से पीछे रह गई। टीम के लिए रमंधीर ने 46, सूर्या ने 67, तिलक ने 25 और हार्दिक ने 28 रन की पारी खेली। लखनऊ के लिए शार्दूल, आकाशदीप, आवेश, राठी ने 1–1 विकेट लिया।
आज शनिवार को स्पेशल डबल हेडर मुकाबले खेले जाने हैं। पहले मुकाबले में दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने होंगी, वहीं दूसरे मुकाबले में पंजाब और राजस्थान भिड़ेंगी।
टीम | P | W | L | नो रिज़ल्ट | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
PBKS | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.485 |
DC | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.320 |
RCB | 3 | 2 | 1 | 0 | 4 | +1.149 |
GT | 3 | 2 | 1 | 0 | 4 | +0.807 |
KKR | 4 | 2 | 2 | 0 | 4 | +0.070 |
LSG | 4 | 2 | 2 | 0 | 4 | +0.048 |
MI | 4 | 1 | 3 | 0 | 2 | +0.108 |
CSK | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.771 |
RR | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -1.112 |
SRH | 4 | 1 | 3 | 0 | 2 | -1.612 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम