आईपीएल 2025: पंजाब की लखनऊ पर आसान जीत, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पर उठ रहे सवाल?

Image Source: News Nation
1 अप्रैल 2025, एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया। 172 के चेज़ को पंजाब किंग्स ने काफी आसानी से पूरा किया। टीम के लिए प्रभसिमरण ने 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए और मैच को पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में किया। वहीं, लखनऊ की तरफ से काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा। टीम के कप्तान ऋषभ पंत, जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, वह एक बार फिर फ्लॉप रहे। ऋषभ के टी20 फॉर्म पर काफी सवाल उठ रहे हैं। लगातार तीसरी बार ऋषभ पंत अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं, पंजाब ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अंक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है।
मंगलवार को आईपीएल के 13वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया। बल्लेबाज़ी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले में लखनऊ ने 4 विकेट गंवा दिए। टीम के लिए मारक्रम ने 28 रन बनाए, पूरन ने 44 रन, बडोनी ने 41 रन बनाए, और मिलर की 19 तथा समद की 27 रन की पारी की मदद से लखनऊ ने पंजाब के सामने 172 रन का लक्ष्य रखा। पंजाब के गेंदबाजों का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा। टीम के लिए अर्शदीप ने 3 विकेट लिए, फर्ग्यूसन, मैक्सवेल, जेन्सन और चहल को 1-1 विकेट मिला।
172 रन का पीछा करने उतरी पंजाब को चेज़ में ज्यादा मुश्किल नहीं हुई। प्रभसिमरण और श्रेयस अय्यर के बीच हुई 84 रन की साझेदारी ने मैच को पंजाब के लिए एकतरफा कर दिया। टीम के लिए प्रभसिमरण ने 69(34), श्रेयस अय्यर ने 52(30), वढेरा ने 43(25) रन बनाए और 17वें ओवर में चेज़ को सफलता से पूरा किया। लखनऊ के लिए दिगवेश सिंह को 2 विकेट मिले।
आज आईपीएल का 14वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच बैंगलोर में खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल
S. No. | टीम | P | W | L | बेनतिजा | पॉइंट्स | रनरेट |
1. | RCB | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +2.266 |
2. | PBKS | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.485 |
3. | DC | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.320 |
4. | GT | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | +0.625 |
5. | MI | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | +0.309 |
6. | LSG | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.150 |
7. | CSK | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.771 |
8. | SRH | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.871 |
9. | RR | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -1.112 |
10. | KKR | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -1.428 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम