आईपीएल 2025: किंग पर भारी पड़े प्रिंस, गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 विकेट से हराया

Image Source: Khabri Media
2 अप्रैल, चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर में खेले गए आईपीएल मुकाबले में गुजरात ने बैंगलोर को 8 विकेट से हराया। अपने घर में पहला मुकाबला खेलने उतरी आरसीबी का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बैंगलोर की टीम 169 रन पर सिमट गई। वहीं, गुजरात ने छोटे लक्ष्य को आसानी से पूरा किया। मैच के हीरो रहे मोहम्मद सिराज, जिन्होंने 4 ओवर के कोटे में 19 रन देकर 3 विकेट झटके और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया, साथ ही गुजरात ने अपना रन रेट भी बेहतर किया।
बुधवार को खेले गए आईपीएल के 14वें मुकाबले में गुजरात ने बैंगलोर को 8 विकेट से हराया। टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। टाइटन्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाज़ी की, वहीं बल्लेबाज़ी करने उतरे बैंगलोर के बल्लेबाज़ फ्लॉप रहे। टीम के लिए लिविंगस्टोन ने 54 रन बनाए, जीतेश ने 33 और टिम डेविड ने 32 रन बनाए, जिसकी मदद से आरसीबी गिरते-पड़ते 169 के स्कोर तक पहुंची। गुजरात के लिए सिराज ने 3 विकेट लिए, साई किशोर ने 2 और अरशद, इशांत, प्रसिद्ध ने 1-1 विकेट झटके।
170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को रन चेज़ में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। गुजरात ने 18वें ओवर में 8 विकेट रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए साई सुदर्शन ने 49(36) रन बनाए, गिल ने 14(14), बटलर ने 73(39) और रदरफोर्ड ने 30(18) की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर और हेजलवुड ने 1-1 विकेट लिया।
आज आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें ईडन गार्डन्स, कोलकाता में आमने-सामने होंगी।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
PBKS | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.485 |
DC | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.320 |
RCB | 3 | 2 | 1 | 0 | 4 | +1.149 |
GT | 3 | 2 | 1 | 0 | 4 | +0.807 |
MI | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | +0.309 |
LSG | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.150 |
CSK | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.771 |
SRH | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.871 |
RR | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -1.112 |
KKR | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -1.428 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम