आईपीएल 2025: आखिरकार मुंबई इंडियंस को मिली टूर्नामेंट की दूसरी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

Image Source: Prabhat Khabar
13 अप्रैल रविवार को आईपीएल में डबल हेडर मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया, जिसमें बैंगलोर ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन का लक्ष्य रखा, जिसे बैंगलोर ने 18वें ओवर में 9 विकेट रहते पूरा किया। दूसरा मुकाबला दिल्ली में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मुंबई ने दिल्ली को 12 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 204 रन बनाए, जवाब में दिल्ली 193 पर सिमट गई।
पहला मुकाबला –
सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया। टॉस जीतकर बैंगलोर ने गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही। राजस्थान को शुरुआती झटके लगे, जिस कारण वे बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाए। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 75, पराग ने 30 और जुरेल ने 35 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 173 के स्कोर तक पहुंचाया। बैंगलोर के लिए भुवी, हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और यश दयाल ने 1-1 विकेट लिया।
174 रन का पीछा करने उतरी बैंगलोर को रन चेज़ में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। टीम के लिए साल्ट ने 6 छक्के और 5 चौकों की मदद से 65 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने, वहीं विराट ने नाबाद 62 और पडिक्कल ने नाबाद 40 रन बनाए और रन चेज़ को सफल बनाया। राजस्थान के लिए कार्तिकेय ने 1 विकेट लिया।
दूसरा मुकाबला –
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, दिल्ली में खेले गए आईपीएल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। टीम के लिए रोहित ने 18 रन बनाए, रिकेल्टन ने 41, सूर्या ने 40, तिलक ने 59, नमन ने 38 रन बनाए और टीम को 204 के स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली के लिए विपराज और कुलदीप ने 2-2 विकेट लिए, मुकेश ने 1 विकेट झटका।
205 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी को पोरेल और करुण नायर ने संभाला। अपना कमबैक कर रहे करुण नायर ने अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली, पर टीम को जीत नहीं दिला पाए। नायर ने 5 छक्के और 12 चौकों की मदद से 89 रन बनाए। टीम के बाकी बल्लेबाज़ बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। आशुतोष और विपराज ने टीम के स्कोर को लक्ष्य के काफी करीब पहुंचाया, पर अंतिम ओवर में 3 रन आउट के चलते दिल्ली चेज़ में 12 रन से पीछे रह गई। इसी के साथ दिल्ली को टूर्नामेंट की अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के लिए कर्ण शर्मा ने 3 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने, वहीं सेंटनर ने 2, बुमराह और चाहर ने 1-1 विकेट लिया।
आज इकाना स्टेडियम, लखनऊ में आईपीएल का 30वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
GT | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +1.081 |
DC | 5 | 4 | 1 | 0 | 8 | +0.899 |
RCB | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +0.672 |
LSG | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +0.162 |
KKR | 6 | 3 | 3 | 0 | 6 | +0.803 |
PBKS | 5 | 3 | 2 | 0 | 6 | -0.065 |
MI | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | +0.104 |
RR | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | -0.838 |
SRH | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | -1.245 |
CSK | 6 | 1 | 5 | 0 | 2 | -1.554 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi25 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला, पाँच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड 1-0 से आगे
Hindi24 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट-1 चौथे दिन भारतीय टीम की वापसी; राहुल और पंत के शतक से भारतीय टीम की मजबूत स्थिति
Hindi23 June 2025तेंदुलकर–एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट–1 तीसरा दिन रहा मिला-जुला; भारतीय गेंदबाज बड़ी लीड का फायदा नहीं उठा पाए
Hindi22 June 2025इज़राइल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का बड़ा हमला