अयोध्या में रामनवमी के पावन पर्व पर रामलला का सूर्य तिलक…

Image Source: Front News Network
आज दोपहर 12:16 बजे अयोध्या में राम लला का सूर्य तिलक हुआ। सूर्य की किरणें सीधे राम मंदिर तक पहुचेंगी और रामलला के माथे को स्पर्श करेगी। भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज उत्सव का माहौल है। राम मंदिर निर्माण के बाद यह अयोध्या की पहली रामनवमी है। राम लला के सूर्य तिलक को देखने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। दोपहर में सूर्य की किरण राम लला के माथे को स्पर्श करेगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार जब रामलला का जन्म हुआ था तब सूर्य भगवान ने उनका अभिषेक किया था।
बता दें कि मंदिर के सबसे ऊपरी तल पर लगे दर्पण पर नवमी के दिन दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें पड़ेंगी। दर्पण से 90 डिग्री परावर्तित होकर ये पीतल के एक पाइप में जाएंगी जहां एक और दर्पण लगा है। इस दर्पण से टकराकर किरणें फिर परावर्तित होंगी और फिर 90 डिग्री घूम जाएंगी। इसके बाद सीधे पाइप से नीचे जाएंगी, इस पाइप के रास्ते में तीन लेंस पड़ेंगे जिससे किरणों की तीव्रता बढ़ेगी। लंबवत सीधे पाइप से निकलकर किरणें फिर एक दर्पण पर टकराएंगी और 90 डिग्री घूमकर सीधे श्रीराम लला के मस्तक पर पड़ेंगी।
मंदिर प्रशासन ने भक्तों के लिए कुछ नई गाइडलाइंस बनाई हैं। कुछ समय के लिए वीआईपी दर्शन बंद रहेंगे और दर्शन का समय भी बढ़ाया जाएगा।
राम मंदिर भारत के लोगों के लिए सिर्फ आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सनातन धर्म से जुड़ा एक बहुत लंबा इतिहास भी है। कई वर्षों की कानूनी लड़ाई के बाद रामजन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण हो गया है।अब हर भक्त बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ राम मंदिर जाता है और राम लला के दर्शन करता है। आज भी रामनवमी के मौके पर पूरी अयोध्या को सजाया गया है, पूरी नगरी राम-मय हो गई है।
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi28 July 2025‘देश से ऊपर क्रिकेट’ एशिया कप में भारत खेलेगा पाकिस्तान के साथ
Hindi22 July 2025मॉनसून सत्र के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फैसला; विपक्ष ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
Hindi17 July 2025इंग्लैंड में टी-20 सिरीज़ जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता पहला वनडे मुकाबला
Hindi15 July 2025एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता रोमांचक टेस्ट, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त पर इंग्लिश टीम