कांग्रेस पार्टी ने आंध्र प्रदेश चुनाव के लिए की तैयारीयां तेज

Image Source: PTC News
कांग्रेस पार्टी के लिए साल 2023 उतार और चढ़ाव से भरा हुआ साल रहा है, जहां उन्होंने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्य जीते, वहीं पर उन्होंने मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में हर का सामना भी करना पड़ा। लेकिन 2024 में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, आंध्र प्रदेश में तो कांग्रेस पार्टी ने उसके लिए अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला रेड्डी ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया और आज वह कांग्रेस में शामिल हो गई। उन्होंने अपनी पार्टी का भी विलय कांग्रेस में कर दिया है। हालांकि उनकी पार्टी तेलंगाना में कुछ खास असर नहीं दिखा पाई थी, लेकिन उनकी एक राजनीतिक विरासत उनके साथ हमेशा से है। यह चीज कांग्रेस को आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में काफी फायदा पहुंचा सकती है।
जगन मोहन रेड्डी क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ अपने पिता की विरासत को भी लेकर चलते हैं, अगर कांग्रेस उस विरासत की हकदार शर्मिला रेड्डी को बताने में कामयाब हुई तो कांग्रेस को इसका चुनावी फायदा बहुत ज्यादा हो सकता है। कांग्रेस दक्षिण के राज्यों में जीत से काफी उत्साहित नजर आ रही है। कांग्रेस को उम्मीद है कि आंध्र प्रदेश में भी उनके लिए कुछ ना कुछ अच्छी खबर जरूर सामने आएगी। लेकिन कांग्रेस के लिए चुनौतियां फिर भी कम नहीं है।
कांग्रेस के लिए आंध्र प्रदेश में दोहरी चुनौती सामने आने वाली है क्योंकि एक तरफ तो उनका संगठन आंध्र प्रदेश में लगभग सोया हुआ है और दूसरी तरफ जगनमोहन रेड्डी की लोकप्रियता अपने चरम पर हैं। आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को को उनके छवि से फायदा होने के आसार हैं, लेकिन अगर कांग्रेस पार्टी कुछ कमाल करने में कामयाब रहती है तो आंध्र प्रदेश में भी तेलंगना, कर्नाटक जैसा जादू दिखा सकती है, और कांग्रेस दक्षिण का एक और किला फतह कर सकती है।
लेकिन चुनौतियां जगनमोहन रेड्डी के लिए भी काम नहीं होगी, क्योंकि उनकी बहन शर्मिला रेड्डी ने कांग्रेस में शामिल होकर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिससे आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक संकेत जाएगा की परिवार की विरासत बट चुकी है, कुछ लोग शर्मिला को परिवार की विरासत का हकदार समझेंगे। जिसकी वजह से कांग्रेस को वोट मिलने के आसार है, लेकिन जो भी हो पिछले कुछ समय से कांग्रेस अपने आप को दक्षिण में मजबूत करती हुई नजर आ रही है। क्योंकि दो राज्य जीतने के साथ-साथ अब आंध्र प्रदेश में भी तैयारियां तेज कर दी हैं, अब देखना यह होगा कि कांग्रेस के लिए यह कदम कितना फायदेमंद साबित होता है।
Team Profile

- News Writer
- Utkarsh Tyagi is a dedicated student with a fervent passion for journalism. His commitment to the field is evident in his pursuit of knowledge and skills in the realm of media and communication. Utkarsh aspires to contribute meaningfully to the world of journalism, driven by a genuine interest in staying informed and sharing impactful stories. With a keen eye for detail and a thirst for knowledge, he is poised to make a mark in the ever-evolving landscape of journalism.
Latest entries
Hindi31 January 2024गिरिराज सिंह का तंज: राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के लिए अशुभ सिद्ध हो रहे हैं, उनका ज्ञान यात्रा बिहार में टूट रहा है
Hindi30 January 2024बिहार में जेडीयू और भाजपा के बीच गठबंधन, कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड में तनाव
Hindi30 January 2024झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गायब, बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने किए आरोप
Hindi28 January 2024तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: ‘नीतीश कुमार पहले भी आदरणीय थे, आज भी हैं’ – बिहार की राजनीति में गर्माया माहौल