आईपीएल 2025: डेल्ही कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को किया चारों खाने चित; 12 अंकों के साथ लगभग प्लेऑफ की दहलीज पर दिल्ली

Image Source: Crictoday Hindi
22 अप्रैल, एकाना स्टेडियम लखनऊ में खेले गए मुकाबले में डेल्ही कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 159 रन का लक्ष्य रखा, जिसे दिल्ली ने 18वें ओवर में 8 विकेट रहते सफलता से पूरा किया। मैच के हीरो रहे मुकेश कुमार, जिन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट लिए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने।
मंगलवार, आईपीएल के 40वें मुकाबले में डेल्ही कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लखनऊ के लिए मारक्रम ने 52, मार्श ने 45 और बडोनी ने 36 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 159 के स्कोर तक पहुंचाया। मार्श, बडोनी और मारक्रम के अलावा कोई भी बल्लेबाज लंबा स्कोर नहीं बना पाया। दिल्ली के लिए मुकेश ने 4 विकेट झटके, स्टार्क और चमीरा ने 1–1 विकेट लिया।
160 का पीछा करने उतरी दिल्ली को चेज़ में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। टीम के लिए पोरेल ने 51 रन बनाए, वहीं राहुल ने 57 और अक्षर ने 34 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को 8 विकेट से जीत दिलवाई। लखनऊ के लिए मारक्रम ने 2 विकेट लिए।
जीत के साथ दिल्ली के 12 अंक हो गए हैं। दिल्ली के लिए प्लेऑफ का रास्ता लगभग तय हो गया है। दो जीत और दिल्ली प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लेगी।
आज राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
GT | 8 | 6 | 2 | 0 | 12 | +1.104 |
DC | 8 | 6 | 2 | 0 | 12 | +0.657 |
RCB | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | +0.472 |
PBKS | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | +0.177 |
LSG | 9 | 5 | 4 | 0 | 10 | –0.054 |
MI | 8 | 4 | 4 | 0 | 8 | +0.483 |
KKR | 8 | 3 | 5 | 0 | 6 | +0.212 |
RR | 8 | 2 | 6 | 0 | 4 | –0.633 |
SRH | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | –1.217 |
CSK | 8 | 2 | 6 | 0 | 4 | –1.392 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
Hindi25 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी: इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट मुकाबला, पाँच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड 1-0 से आगे
Hindi24 June 2025तेंडुलकर-एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट-1 चौथे दिन भारतीय टीम की वापसी; राहुल और पंत के शतक से भारतीय टीम की मजबूत स्थिति
Hindi23 June 2025तेंदुलकर–एंडरसन ट्रॉफी, टेस्ट–1 तीसरा दिन रहा मिला-जुला; भारतीय गेंदबाज बड़ी लीड का फायदा नहीं उठा पाए
Hindi22 June 2025इज़राइल-ईरान युद्ध में अमेरिका की एंट्री, ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का बड़ा हमला