आईपीएल 2025 का पहला सुपर ओवर रोमांच दिल्ली कैपिटल्स के नाम; राजस्थान के मुंह से छीनी जीत

Image Source: Hindustan
आईपीएल 16 अप्रैल, अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर रोमांच में हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 188 रन का लक्ष्य रखा, जवाब में राजस्थान ने 6 विकेट रहते 188 रन बनाकर मैच को टाई (स्कोर बराबर) किया। मैच के परिणाम के लिए दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में पहले राजस्थान ने बल्लेबाजी की। टीम के लिए हेटमायर और पराग ने शुरुआत की। वहीं दिल्ली की तरफ से मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी की।
सुपर ओवर स्कोर कार्ड –
RR – 11/2 = 1st बॉल डॉट (हेटमायर), 2nd बॉल चौका (हेटमायर), 3rd बॉल सिंगल (हेटमायर), 4th बॉल चौका (पराग) + नो बॉल, 4th बॉल रन आउट (पराग), 5th बॉल सिंगल + रन आउट (जायसवाल)
जीत के लिए दिल्ली को 6 गेंदों में 12 रन की जरूरत थी।
राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने गेंदबाजी की।
DC – 13/0 = 1st बॉल डबल (राहुल), 2nd बॉल चौका (राहुल), 3rd बॉल सिंगल (राहुल), 4th बॉल छक्का (स्टब्स)।
बुधवार, आईपीएल का 32वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मैच का परिणाम सुपर ओवर में निकाला गया जिसमें दिल्ली ने 6 गेंदों में 12 रन बनाकर जीत दर्ज की। बात मुकाबले की करें तो राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। दिल्ली की तरफ से पोरेल ने 49, राहुल ने 38, स्टब्स ने 34, अक्षर ने 34, आशुतोष ने 15 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 188 के स्कोर तक पहुंचाया। राजस्थान के लिए आर्चर ने 2 विकेट लिए, वहीं तीक्ष्णा और हसरंगा ने 1–1 विकेट लिया।
188 रन के जवाब में राजस्थान ने भी 188 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर में धकेल दिया। टीम के लिए यशस्वी ने 51 रन बनाए, सैमसन ने 31, नीतीश राणा ने 51, ध्रुव जुरैल ने 26 और हेटमायर ने 15 रन बनाए और मैच को टाई किया। दिल्ली के गेंदबाज स्टार्क ने अंतिम ओवर्स में काफी अच्छी गेंदबाजी की, सटीक यॉर्कर के चलते स्टार्क ने यह सुनिश्चित किया कि राजस्थान चेज़ न कर पाए। स्टार्क ने 4 ओवर के कोटे में 36 रन देकर 1 विकेट लिया, साथ ही सुपर ओवर में 12 रन दिए और दो रन आउट करवाए, जिसके चलते वे प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं कुलदीप और अक्षर को 1–1 विकेट मिला।
जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली 10 अंक प्राप्त करने वाली पहली टीम बनी है।
आज वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे।
पॉइंट्स टेबल
टीम | P | W | L | बेनतीजा | पॉइंट्स | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
DC | 6 | 5 | 1 | 0 | 10 | +0.744 |
GT | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +1.081 |
RCB | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +0.672 |
PBKS | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 | +0.172 |
LSG | 7 | 4 | 3 | 0 | 8 | +0.086 |
KKR | 7 | 3 | 4 | 0 | 6 | +0.547 |
MI | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | +0.104 |
RR | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -0.714 |
SRH | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | -1.245 |
CSK | 7 | 2 | 5 | 0 | 4 | -1.276 |
Team Profile

- Freelance Journalist
- Himanshu Sangliya, holding a degree in Journalism at the graduation level and a postgraduate degree in Economics, is characterized by a strong work ethic and a persistent eagerness to acquire new skills. Journalism holds a special place in his heart, and he envisions his future flourishing within this dynamic field.
Latest entries
National News5 June 2025बेंगलुरू में जीत का जश्न मातम में बदला, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की विक्ट्री परेड में भगदड़ — 11 की मौत, कई घायल
News4 June 2025खत्म हुआ 17 साल का इंतजार, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने जीता आईपीएल 2025 का टाइटल; चैंपियन बनने के बाद भावुक हुए विराट कोहली
Sports2 June 2025आईपीएल 2025: क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को पाँच विकेट से हराया
News30 May 2025आईपीएल 2025: आरसीबी ने बनाई फाइनल में अपनी जगह, क्वालीफायर 1 में पंजाब को दी मात